- जब सुहाना खान फोटोग्राफर्स से हो गई थीं परेशान
- किंग खान की बेटी के पीछे-पीछे लिफ्ट तक पहुंच गए थे फोटोग्राफर्स
- सुहाना खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने काम और अपने अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं. वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी अपने ग्लैमरस स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. सुहाना खान की फोटो हो या वीडियो, दोनों ही खूब सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन हाल ही में सुहाना खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान की बेटी फोटोग्राफर्स से परेशान नजर आ रही हैं. सुहाना खान का यह वीडियो इंस्टाबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सुहाना खान (Suhana Khan) के इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके पीछे-पीछे फोटोग्राफर्स लिफ्ट तक पहुंच गए और उन्हें दोनों तरफ से घेर कर खड़े हो गए. वीडियो में सुहाना खान फोटोग्राफर्स से पीछा छुड़ाने के लिए कोने में जाकर खड़ी हो जाती हैं. इसके बाद जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है, किंग खान की बेटी भागकर अंदर चली जाती हैं. इतना ही नहीं, लिफ्ट में पहुंचने के बाद भी फोटोग्राफर्स सुहाना खान की फोटो क्लिक करना नहीं बंद करते हैं. वीडियो में सुहाना खान के चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा रही है. इस वीडियो को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर ने भी आपत्ति जताई.
बता दें कि सुहाना खान (Suhana Khan) अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह अब मुंबई में अपने घर पर हैं और फैमिली के साथ समय गुजार रही हैं. सुहाना खान स्टार किड्स की चर्चा में हमेशा आगे रहती हैं. अपने ग्लैमरस लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुहाना खान काफी जानी जाती हैं. फिल्मों से दूर होने के बाद भी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शाहरुख खान के मुताबिक सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं