बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. कश्मीरा को बिग बॉस (Bigg Boss) के 13वें और 14वें सीजन में भी देखा जा चूका है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वो अपने जबरदस्त डांस की वजह से चर्चाओं ने बनी हुई हैं. हालही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक पार्टी के दौरान पति कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ 'गेंदा फूल (Genda Phool)' सॉन्ग पर झूमती नजर आईं थीं. अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें 'मेरे रश्के कमर' सॉन्ग पर डांस करते देखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का ये डांस वीडियो एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीवी एक्टर सुधांशु पांडे 'मेरे रश्के कमर' सॉन्ग गा रहे हैं और उनके इस सॉन्ग पर कश्मीरा झूमकर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने ब्राउन टॉप और ब्लू जींस पहना हुआ है.
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने स्पेशल सॉन्ग से शुरुआत की थी. 1996 में उन्होंने दो तेलुगू स्पेशल सॉन्ग किए थे. इसके बाद 'येस बॉस (1997)' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. कश्मीरा शाह बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी डेब्यू कर चुकी हैं और उन्होंने फिल्म 'मरने भी दो यारों' 2019 में बनाई थी. वह बिग बॉस 1 में आई थीं और 23वें दिन घर से एविक्ट हो गई थीं. जबकि कृष्णा अभिषेक 'द कपिल शर्मा शो' से छाए हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं