विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

Sridevi ने शाहरुख खान के साथ शूट की थी अपनी आखिरी फिल्म, दिसंबर में होगी रिलीज

श्रीदेवी का दुबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अचानक निधन हो गया है और बॉलीवुड से लेकर उनके फैन्स तक के बीच शोक की लहर है और हर कोई स्तब्ध है.

Sridevi ने शाहरुख खान के साथ शूट की थी अपनी आखिरी फिल्म, दिसंबर में होगी रिलीज
Sridevi: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी (फाइल फोटो)
  • श्रीदेवी ने शाहरुख खान के साथ शूट की थी अपनी आखिरी फिल्म
  • दिसंबर में रिलीज होगी यह फिल्म
  • श्रीदेवी का दुबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अचानक निधन हो गया है
मुंबई: श्रीदेवी का दुबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अचानक निधन हो गया है और बॉलीवुड से लेकर उनके फैन्स तक के बीच शोक की लहर है, और हर कोई स्तब्ध है. बेशक इस समय उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था लेकिन वे जल्द ही ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की अपनी डायरेक्टर के साथ एक फिल्म शुरू करने वाली थी. सूत्रों की मानें तो श्रीदेवी ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ शूटिंग को कुछ समय पहले पूरा किया था.

यह भी पढ़ें: देवर संजय कपूर बोले-श्रीदेवी को नहीं थी दिल की कोई बीमारी

कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान श्रीदेवी के साथ नजर आए थे. उस दौरान इस तरह की रिपोर्टें आई थीं कि शाहरुख खान की ‘जीरो’ में कैमियों कर रही हैं. इस तरह श्रीदेवी को परदे पर देखने का उनके फैन्स के लिए यह अच्छा मौका है, लेकिन उन्हें इसके लिए दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा. ‘जीरो’ फिल्म में शाहरुख खान बौने के रोल में हैं, और उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आएंगी. लेकिन श्रीदेवी के फिल्म में कैमियो की खबर आने के बाद उनके फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Sridevi को इतनी मिलती थी फीस और जीती थीं ऐसी लाइफ

श्रीदेवी की बॉलीवुड में दूसरी पारी भी काफी सफल रही थी. उन्होंने 2012 में गौरी शिंदे की ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के साथ दूसरी पारी शुरू की थी, फिल्म सुपरहिट रही थी. 2017 में रिलीज हुई ‘मॉम’ उनके खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म थी, और इसे क्रिटिकली काफी सराहा गया था.

VIDEO: श्रीदेवी के निधन पर हर कोई सन्न, सचिन ने कहा- विश्वास करना मुश्किल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com