विज्ञापन

Spiderman Box Office Collection Day 7: 2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनीं टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन, 7 दिनों भारत में भी लगाई दहाड़

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7: स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के तूफान ने भारत में 350 करोड़ पार तो दुनियाभर में 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Spiderman Box Office Collection Day 7: 2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनीं टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन, 7 दिनों भारत में भी लगाई दहाड़
Spiderman Box Office Collection Day 7 स्पाइडरमैन का जलवा भारत ही नहीं दुनियाभर में
नई दिल्ली:

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7: जन नायकन, धमाल 4 औक वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में टॉम हॉलेंड की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के शोर में पत्ते की तरह बिखर गई हैं. जहां 7 दिनों में भारत में फिल्म ने 350 करोड़ पार का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड 2026  की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया है. वहीं अब दूसरे वीकेंड पर हॉलीवुड फिल्म की कहानी 500 करोड़ पार की कमाई भारत में हासिल कर ले तो स्पाइडर मैन लवर्स को हैरानी नहीं होगी. 

स्पाइडर मैन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने 15.20 करोड़ की कमाई 16,725 शोज के जरिए हासिल की. इसके चलते भारत में 318.45 करोड़ का कलेक्शन जहां फिल्म ने हासिल कर लिया तो वहीं 380.78 करोड़ की कमाई फिल्म ने 7 दिनों में हासिल कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 8400 करोड़ तक पहुंच गई है. 

ये भी पढे़ं- 53 साल पुरानी फिल्म, जिसमें आरडी बर्मन ने कंपोज किए एक से बढ़कर एक हिट गाने, चीन से लेकर रूस में हिट, आज हैं एवरग्रीन

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का 7 दिनों में कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 60.65 करोड़ भारत में ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 49.35 करोड़, तीसरे दिन 70.25 करोड़, चौथे दिन 77.75 करोड़, पांचवें दिन 23.80 करोड़, छठे दिन 21.50 करोड़, सातवें दिन 15.20 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे 

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे नंबर वन हो गई है. फिल्म ने केवल 7 दिनों में 10,983 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल कर ली है, जिसके बाद इसमें द ओडिसी से लेकर टॉय स्टोरी 5 और माइकल जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है.

स्पाइडर मैन के बारे में 

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसका डायरेक्शन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बटेलन, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो अहम किरदार में हैं. फिल्म की कहानी पीटर पार्कर की है, जिसे डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद सभी भूल जाते हैं. वहीं अब उसका नया मिशन है कि न्यूयॉर्क शहर को बचाना है. 

ये भी पढे़ं- 90s का वो गाना, जिसे 10 साल के बच्चे ने गाया, फिल्म भी सुपरहिट और सिंगर ने पाई शोहरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpiderMan Brand New Day, Spiderman Brand New Day Box Office, Tom Holland, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com