Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 11: स्पाइडर मैन, स्पाइडर मैन और स्पाइडर मैन... संडे 9 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर भारत ही नहीं दुनियाभर में सिर्फ टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की ही गूंज सुनाई दी. फिल्म ने जहां वर्ल्डवाइड 15000 करोड़ की कमाई हासिल की तो वहीं भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसी के साथ स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने जेम्स कैमरून की अवतार 2 के 390 करोड़ लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पछाड़ते हुए नंबर वन हॉलीवुड फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है.
स्पाइडर मैन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
सैकनिल्क के अनुसार, स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने 11वें दिन संडे को 34.70 करोड़ नेट कलेक्शन भारत में किया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 41.53 करोड़ रहा. इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 415.45 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रहा. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 15,900 करोड़ पहुंच गई है. इसमें 9,615 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन है.
11 दिनों में कम नहीं हुई भारत में स्पाइडरमैन की कमाई
A historic 500 Cr milestone, made possible by you ❤️🕷️#SpiderManBrandNewDay in cinemas now, in English, Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam & Kannada. Book your tickets via the link in bio! pic.twitter.com/ihXdQFB2po
— Sony Pictures India (@SonyPicsIndia) August 10, 2026
पहले दिन 72.44 करोड़ (इंडिया ग्रॉस) और 60.60 करोड़ (नेट कलेक्शन)
दूसरे दिन 59.03 (इंडिया ग्रॉस) और 49.35 करोड़ (नेट कलेक्शन)
तीसरे दिन 84.01 (इंडिया ग्रॉस) और 70.25 करोड़ (नेट कलेक्शन)
चौथे दिन 92.98 (इंडिया ग्रॉस) और 77.75 करोड़ (नेट कलेक्शन)
पांचवे दिन 28.44 (इंडिया ग्रॉस) और 23.80 करोड़ (नेट कलेक्शन)
छठे दिन 26.01 (इंडिया ग्रॉस) और 21.75 करोड़ (नेट कलेक्शन)
सातवें दिन 20.33 करोड़ (इंडिया ग्रॉस) और 17 करोड़ (नेट कलेक्शन)
आठवें दिन 17.04 करोड़ (इंडिया ग्रॉस) और 14.25 करोड़ (नेट कलेक्शन)
नौंवे दिन 17.96 करोड़ (इंडिया ग्रॉस) और 15 करोड़ (नेट कलेक्शन)
दसवें दिन 41.53 करोड़ (इंडिया ग्रॉस) और 34.70 करोड़ (नेट कलेक्शन)
स्पाइडर मैन ने कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त
जैसा कि हमने बताया कि स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने जेम्स कैमरून की अवतार 2 के 390 करोड़ लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पछाड़ा था. वहीं इस फिल्म ने एवेंजर्स एंडगेम के 445 करोड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनीं स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने ना सिर्फ इंग्लिश में बल्कि हिंदी भाषा में भी अच्छी कमाई हासिल की है.
ये भी पढ़ें- पंजाबी लोकगीत से प्रेरित है 17 साल पुराना गाना, ढोलक की ताल और गिद्दों पर खूब है बजता, आप भी करने लगेंगे डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं