पिछले कुछ वक्त में सैयामी खेर ने अपनी फिल्मों और वेब सीरीज में जबरदस्त एक्शन किया है. चाहे वो क्रिकेट पर बनी फिल्म ‘घूमर' हो या सनी देओल वाली फिल्म ‘जाट', जिसमें वो एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आई थीं. सैयामी हर बार दमदार अंदाज़ में एक्शन करती दिखीं. इसके अलावा वो ‘स्पेशल ऑप्स' के पहले सीज़न में भी थीं और अब दूसरे सीज़न में भी उनका दम देखने को मिलेगा. ‘स्पेशल ऑप्स 2' के ट्रेलर लॉन्च पर सैयामी ने एक ऐसी बात कह दी जिसे कहने से ज़्यादातर अभिनेत्रियां झिझकती हैं, लेकिन उन्होंने बिना हिचक के अपनी बात रखी. उन्होंने जिस अंदाज़ में औरतों के अंदर के गुस्से और भावना को ज़ाहिर किया, उस पर इवेंट में जमकर तालियां भी बजीं.
सैयामी ने कहा - “नीरज सर का धन्यवाद, क्योंकि एक एक्टर के तौर पर आप हर तरह के रोल करना चाहते हो ,चाहे वो ग्रे हो, ब्लैक हो, वाइट हो, ऑरेंज हो, क्योंकि आप बस काम करते रहना चाहते हो. लेकिन औरतों के लिए कुछ खास तरह के रोल होते हैं जो लोग लिखते ही नहीं हैं, और आप हमेशा सोचते रहते हो कि ऐसा क्यों है. लेकिन स्पेशल ऑप्स से भी पहले, मुझे लगता है कि नीरज सर ने बेबी में तापसी के साथ जो किया, वो सच में बहुत अलग था. एक दर्शक के तौर पर मैंने वो देखा और मैंने कहा , वाह! मैंने इससे पहले इंडियन सिनेमा में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा.”
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने आगे कह- “तो वो हमेशा से ऐसा करते आए हैं और मैं बहुत लकी हूं कि मुझे ‘जूही' का किरदार मिला. क्योंकि पहले सीज़न में मुझे एक्शन करना बहुत पसंद आया , मुझे लड़कों की पिटाई करना बहुत अच्छा लगा. और मुझे याद है कि एक किरदार था जिसे मैंने डंडे से मारा था. काश मैं लड़कों को पीट सकती. मैं अपने हाथ नहीं रोक पाती क्योंकि यही असली भावना होती है जो औरतों के अंदर से आती है.”
जब आप देखते हो कि सड़क पर इतने लोग हैं जो फब्तियाँ कस रहे हैं या बदतमीज़ी कर रहे हैं तो अंदर से औरतों को ऐसा लगता है कि “मुझे एक डंडा दे दो या मुझे एक बंदूक दे दो, मैं तुम्हें दिखाती हूं कैसे करते हैं.” और उन्होंने (नीरज सर ने) मुझे ये मौका दिया, तो मैं वाकई में बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी बुरे लोगों की पिटाई करती रहूं.”
सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, सैयामी खेलों में भी माहिर हैं. उन्होंने प्रोफेशनली बैडमिंटन खेला है, वो स्विमिंग करती हैं, उन्हें पर्वतारोहण में दिलचस्पी है और क्रिकेट की भी अच्छी समझ रखती हैं.‘स्पेशल ऑप्स' के पहले सीज़न में भी उन्होंने एक एक्शन-भरा किरदार निभाया था और अब सीजन 2 में भी उनकी मौजूदगी दर्शकों को फिर से रोमांचित करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं