विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2023

साउथ की 'तोतापुरी' की पहले हुई थी कंतारा से टक्कर, लेकिन इस बार मुकाबले में कोई नहीं- देखें शानदार ट्रेलर

Thothapuri 2 Trailer: तोतापुरी 2 को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. हाल ही में तोतापुरी 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिस पर दर्शक भरपूर प्यार बरसा रहे हैं. इससे पहले तोतापुरी के पहले भाग पर भी लोगों ने जमकर प्यार बरसाया था. 

साउथ की 'तोतापुरी' की पहले हुई थी कंतारा से टक्कर, लेकिन इस बार मुकाबले में कोई नहीं- देखें शानदार ट्रेलर
तोतापुरी 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

इन दिनों दुनियाभर में साउथ की फिल्मों का बोलबाला है. हाल ही में रिलीज हुई कुछ साउथ की फिल्मों जैसे जेलर, केजीएफ, पुष्पा, आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस बीच साउथ की एक और फिल्म चर्चा में आ गई है. कन्नड़ मूवी तोतापुरी 2 को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. हाल ही में तोतापुरी 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिस पर दर्शक भरपूर प्यार बरसा रहे हैं. इससे पहले तोतापुरी के पहले भाग पर भी लोगों ने जमकर प्यार बरसाया था. 

बता दें कि तोतापुरी का पार्ट 1 जब रिलीज हुआ था, तब इसकी टक्कर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा से हुई थी. वहीं तोतापुरी 2 का भी सामना सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर से होने वाला था. हालांकि बाद में फिल्म की रिलीज डेट को आगे कर दिया गया. अब तोतापुरी 2, छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तोतापुरी के पहले पार्ट में धार्मिक पूर्वाग्रहों पर प्रेम की जीत दिखाने की कोशिश की गई थी. इस फिल्म को आप ओटीटी पर जी5 पर देख सकते हैं. 

बात करें तोतापुरी के पार्ट 2 की तो इसमें जग्गेश, धनंजय, अदिति प्रभुदेवा और सुमन रंगनाथ मुख्या भूमिका में दिखाई देंगी. आठ घंटे पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. फिल्म के ट्रेलर को कुछ ही घंटों में ढाई लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. फिल्म के ट्रेलर पर फैन्स की भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आई हैं. एक ने लिखा है, 'क्या ट्रेलर है. पूरी टीम को ऑल द बेस्ट'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'तोतापुरी 2 का बेसब्री से इंतजार है'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thothapuri, Thothapuri Movie Release Date, Thothapuri Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com