विज्ञापन
This Article is From May 06, 2023

PHOTOS: तलाक के बाद इतनी खुश हुई एक्ट्रेस करवा लिया 'डाइवोर्स फोटोशूट', लोग बोले- नया ट्रेंड शुरू मत करो

एक्ट्रेस शालिनी अपने तलाक के फैसले से इतनी खुश हैं कि उन्होंने एक स्पेशल फोटोशूट भी करवा लिया है. आपको जानकर हैरानी होगी की शालिनी ने डाइवोर्स फोटोशूट करवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपन सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं

PHOTOS: तलाक के बाद इतनी खुश हुई एक्ट्रेस करवा लिया 'डाइवोर्स फोटोशूट', लोग बोले- नया ट्रेंड शुरू मत करो
एक्ट्रेस शालिनी ने तलाक के बाद करवाया फोटोशूट
नई दिल्ली:

आपने अब तक प्री-वेडिंग फोटोशूट, बर्थडे फोटोशूट, एनिवर्सरी फोटोशूट, प्रेगनेंसी फोटोशूट के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आपने किसी को डाइवोर्स फोटोशूट करवाते हुए देखा है. जी हां, टीवी एक्ट्रेस शालिनी को 'मुल्लुम मलारुम' शो से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी. शालिनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखी जाती हैं. शालिनी की रियाज नाम के शख्स से शादी हुई थी. रियाज और शालिनी की रिया नाम की एक बेटी भी हैं. हालांकि अब ये कपल अलग हो चुका है. शालिनी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

शालिनी और रियाज का तलाक हो चुका है और अब शालिनी अपने इस फैसले से इतनी खुश हैं कि उन्होंने एक स्पेशल फोटोशूट भी करवा लिया है. आपको जानकर हैरानी होगी की शालिनी ने डाइवोर्स फोटोशूट करवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपन सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे शादी की फोटोज को फाड़ती हुई नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ लोग शालिनी के फोटोशूट को देखकर हैरान हैं, तो वहीं कुछ को उनका ये अंदाज पसंद भी आ रहा है. शालिनी की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "आप ये नया ट्रेंड ना चलाओ..क्योंकि समाज के लिए ये गलत है..प्लीज तस्वीरों को डिलीट कर दो'. वहीं दूसरे ने लिखा है, ‘ये खुशी डाइवोर्स की नहीं उसके बाद मिलने वाले पैसों की है'. एक और यूजर लिखते हैं, 'जब शादी का जश्न मना सकते हैं तो डाइवोर्स का क्यों नहीं. यू गो गर्ल'. 

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shalini Actress, Shalini South Actress, South Actress Shalini Photoshoot, South Actress Shalini Divorce Photoshoot, Divorce Photoshoot, South Actress Shalini News, Who Is Shalini Divorce Photoshoot Lady, South Actress Shalini Career, Tamil Actress Shalini Movies, Tamil Actress Shalini Tv Shows, Shalini Actress Divorce, Shalini Actress Instagram, Shalini South Actress Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com