सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बैंगनी साड़ी पहने दो डंडों की मदद से शानदार करतब करती हुई नजर आ रही हैं. इस करतब के जरिए महिला लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ अपना पेट पालने के लिए थोड़े बहुत पैसे भी कमा लेती हैं. कोविड-19 के कारण वीडियो में वॉरियर आजी चेहरे पर मास्क लगाए हुए भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो को देख कई लोग उनकी मदद को सामने आ रहे हैं. इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) भी सामने आए हैं और बूढ़ी महिला के डिटेल्स मांगी है.
जेनेलिया डिसूजा खेतों के बीच मजे से कर रही थीं सैर, Video शेयर कर रितेश देशमुख का यूं आया कमेंट
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Can I get her details please. Wanna open a small training school with her where she can train women of our country some self defence techniques . https://t.co/Z8IJp1XaEV
— sonu sood (@SonuSood) July 24, 2020
सोनू सूद (Sonu Sood) ने उनके वीडियो पर ट्वीट किया: "क्या मुझे उसकी डिटेल मिल सकती है. उनके साथ एक छोटा सा प्रशिक्षण स्कूल खोलना चाहता हूं, जहां वह हमारे देश की महिलाओं को कुछ आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दे सकें." सोनू सूद इस तरह उनकी मदद को सामने आए हैं. उनसे पहले रितेश देशमुख ने उनका वीडियो शेयर कर डिटेल्स मांगी थी. एक्टर ने महिला का वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "वॉरियर आजी. क्या कोई मुझे इनका कॉन्टेक्ट नंबर दे सकता है."
अक्षय कुमार ने 'अतरंगी रे' में स्पेशल रोल के लिए चार्ज किए इतने करोड़, सारा और धनुष संग मचाएंगे धमाल
बता दें कि कोरोना वायरस काल में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर सुपरहीरो साबित हुए हैं. उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के बाद अब विदेश में फंसे 1500 मेडिकल छात्रों की भी घर पहुंचने में मदद की है. एक्टर ने किर्गिस्तान में फंसे करीब 1500 छात्रों की मदद के लिए स्पाइस जेट से हाथ मिलाया. इसके अलावा एक्टर ने हाल ही में एक शख्स की भी मदद की, जिसने अपने बच्चे की ऑनलाइन क्लासेस के लिए अपनी गाय बेच दी थी. इस खबर को देखते ही सोनू सूद तुरंत एक्शन में आ गए थे, साथ ही उन्होंने व्यक्ति की डिटेल भी मांगी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं