विज्ञापन

सोनू निगम का दीवाली पर खास तोहफा, 19 साल के बेटे निवान ने रखा सिनेमा की दुनिया में कदम

दीवाली की पूर्व संध्या पर सिंगर सोनू निगम ने फैंस को खास तोहफा दिया है. अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'स्लाइड' के ज़रिए अपने 19 साल के बेटे निवान निगम को फैंस से रूबरू कराया.  इस फिल्म में निवान ने संगीत भी दिया है.

सोनू निगम का दीवाली पर खास तोहफा, 19 साल के बेटे निवान ने रखा सिनेमा की दुनिया में कदम
सोनू निगम के बेटे निवान ने रखा सिनेमा की दुनिया में कदम
नई दिल्ली:

दीवाली की पूर्व संध्या पर सिंगर सोनू निगम ने फैंस को खास तोहफा दिया है. अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'स्लाइड' के ज़रिए अपने 19 साल के बेटे निवान निगम को फैंस से रूबरू कराया.  इस फिल्म में निवान ने संगीत भी दिया है.  सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा निगम ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने निवान में आए बदलाव और पिछले कुछ सालों में संगीत के क्षेत्र में की गई उनकी मेहनत के बारे में बताया. एक बाल कलाकार के रूप में निवान ने स्टेज पर अपने पिता के हिट गाने 'अभी मुझमें कहीं' पर लाइव परफॉरमेंस दी थी. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब निवान अपने ही पिता के सामने गाने में शर्माते थे.

यह भी पढ़ें- Diwali Special Song: 'राम अयोध्या आए हैं' से 'जलते दिए' तक, बॉलीवुड के 5 बेहतरीन गाने, दिवाली को बना देंगे बेहद खास, अपनी प्लेलिस्ट में तुरंत करें शामिल

सोनू निगम ने लिखा, "एक गोल-मटोल छोटे बच्चे से लेकर एक फिट नौजवान तक. एक ऐसा बच्चा जो अपने ही पिता के सामने गाने में बहुत शर्माता था, और आज वह अपने बेहतरीन वोकल कोच द्वारा सिखाए गए रियाज को दिन में 16 घंटे तक करता है. वह दिग्गज 'पू ​​बियर' (Poo Bear) के साथ स्टूडियो में एक ही टेक में रिकॉर्डिंग पूरी कर लेता है. जो लड़का कभी सिर्फ 3 मिनट जॉगिंग करने में भी संघर्ष करता था, वह आज अपनी स्किल्स को निखारने के लिए घंटों डांस की प्रैक्टिस करता है. निवान ने हमारे परिवार को बहुत खुशी दी है. उन्होंने आगे कहा, "4 साल की उम्र में स्टूडियो में 'कोलावेरी डी' गाने से लेकर, साढ़े 4 साल की उम्र में स्टेज पर 'अभी मुझमें कहीं' लाइव गाने तक, निवान बहुत किस्मत वाला रहा है कि उसे आप सभी का इतना अपार और असीम प्यार मिला है. उसे अपना आशीर्वाद दें ताकि वह अपनी आगे की यात्रा पूरी गरिमा, कड़ी मेहनत, जुनून और विनम्रता के साथ जारी रख सके. उसे अपना प्यार दें...  निवान ने अपने दादा और पिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगीत की दुनिया में कदम रखा है, जिसका मकसद अपनी खुद की नई राहें तलाशना है.

सोनू निगम ने लिखा, "दीवाली के इस शुभ और पावन अवसर पर निवान संगीत की दुनिया में अपना सफर शुरू कर रहा है. वह अपने दादा और पिता से बिल्कुल अलग एक नया रास्ता चुन रहा है, ताकि अपनी खुद की नई संभावनाओं को तलाश सके." निवान निगम का पहला गाना, यह शॉर्ट फिल्म की शुरुआत है, जो कलाकार की कल्पना को साकार करती है."

यह भी पढ़ें-  इन फिल्मों में दिखे थे असली सांप, श्रीदेवी ने सांपों के बीच किया था डांस, अमिताभ को बिना बताए हुआ शूट

क्या है कहानी 

यह समय के सफर की एक कहानी है, जिसमें एक वैज्ञानिक अचानक अलग-अलग दौर में भटक जाता है . 'वाइल्ड वेस्ट' से लेकर 'डिस्को एरा' तक. वह अपने घर लौटने के एकमात्र साधन - एक खास घड़ी से बिछड़ जाता है. यह घड़ी उसके दस्ताने के साथ मिलकर उसकी टाइम मशीन को चलाती है. इसके बिना, वह कई अप्रत्याशित रोमांचों में फंस जाता है. इस सफर के दौरान, उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है. वह उसे समय के एक अनोखे सफर पर ले जाता है और 'स्लाइड' (SLIDE) गाना गाकर उसे दुनिया के अजूबों से रूबरू कराता है. इस फिल्म का निर्देशन अलेक्जेंडर कोबियन और निवान निगम ने किया है. इसकी परिकल्पना निवान ने की है, और संगीत 'द ऑडिबल्स' (The Audibles) ने तैयार किया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nevaan Nigam, Nevaan Nigam Singing Video, Nevaan Nigam Sings Abhi Mujh Mein Kahin, Sonu Nigam Song, Sonu Nigam Song 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com