विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के एक्टर कार्तिक आर्यन का खुलासा, 'नुसरत के साथ अच्छा रिश्ता, लेकिन...'

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनका अपनी सह कलाकार नुसरत भरूचा के साथ अच्छा रिश्ता है लेकिन दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं है.

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के एक्टर कार्तिक आर्यन का खुलासा, 'नुसरत के साथ अच्छा रिश्ता, लेकिन...'
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के एक सीन में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा
  • कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा
  • नुसरत संग प्यार जैसा कोई रिश्ता नहीं
  • कई फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनका अपनी सह कलाकार नुसरत भरूचा के साथ अच्छा रिश्ता है लेकिन दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं है. नुसरत ने कार्तिक के साथ 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में काम किया है. कार्तिक गुरुवार को हेल्थ एंड न्यूट्रीशिन के मार्च संस्करण के कवर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे.

नुसरत के साथ अपने प्रेम-प्रसंग की अफवाहों का खंडन करते हुए कार्तिक ने कहा, नुसरत के साथ मेरा अद्भुत रिश्ता है लेकिन प्रेम-प्रसंग नहीं है. अभिनेत्री के साथ वह चार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

सोनू, टीटू और स्वीटी का सुहाना सफर जारी, कर ली इतनी कमाई

उन्होंने कहा, हमारा दोस्ती का रिश्ता है. हम लंबे समय से काम कर रहे हैं. हमेशा एक ऐसे कलाकार के साथ प्रस्तुति देना अच्छा होता है, जो अच्छा है और आपको बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बारे में कार्तिक ने कहा, मैं बता नहीं सकता कि मैं अपनी सफलता के साथ कितना खुश हूं. बॉक्स ऑफिस की कमाई और समीक्षकों से प्रशंसा मिल रही है. मैं फिल्म की सफलता से खुश हूं.

VIDEO: नई पैकिंग में पुराना फार्मूला है 'सोनू के टीटू की स्वीटी'

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Sonu Ke Titu Ki Sweety, Nushrat Bharucha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com