विज्ञापन

बालों में मोर पंख, सिर पर पल्लू! कान्स 2026 में बिग बॉस फेम सोनिया बंसल का डेब्यू, फैंस बोले- एक्ट्रेसेस फेल

देसी अंदाज में कान्स रेड कार्पेट पर उतरीं बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल ने अपनी फिल्म द लास्ट ब्रेथ के जरिए भारतीय संस्कृति और पर्यावरण का खास संदेश दिया. हालांकि, इस दौरान सोनिया की फिल्म से ज्यादा उनके लुक की चर्चा हुई.

बालों में मोर पंख, सिर पर पल्लू! कान्स 2026 में बिग बॉस फेम सोनिया बंसल का डेब्यू, फैंस बोले- एक्ट्रेसेस फेल
सोनिया बंसल ने कान्स में किया डेब्यू

‘बिग बॉस 17' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार इंटरनेशनल डेब्यू कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अपनी आने वाली पर्यावरण आधारित फिल्म द लॉस ब्रेथ को रिप्रेजेंट करते हुए अभिनेत्री ने रेड कार्पेट पर ऐसा लुक अपनाया, जिसमें भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला. पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूज़न आउटफिट, सिर पर शीयर दुपट्टा, हाथों में आलता और बालों में मोरपंख लगाए सोनिया किसी राधा रानी की दिव्य छवि जैसी नजर आईं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनके देसी अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पिंक आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत

Latest and Breaking News on NDTV

कान्स रेड कार्पेट के लिए सोनिया ने मशहूर डिजाइनर डॉली जे द्वारा डिजाइन किया गया खास आउटफिट चुना. पेस्टल पिंक रंग के इस लहंगा-साड़ी फ्यूजन पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई और गोल्ड डिटेलिंग की गई थी. उनके लुक को एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, पारंपरिक चूड़ियों और छोटी सी बिंदी ने और भी खास बना दिया. सॉफ्ट डेवी मेकअप और डिफाइंड आई मेकअप के साथ बालों में लगाया गया मोरपंख भारतीय पौराणिकता की झलक देता दिखाई दिया.

पर्यावरण पर आधारित है ‘द लास्ट ब्रेथ'

अपने कान्स डेब्यू को लेकर सोनिया बंसल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व की बात है. अभिनेत्री सिर्फ 'द लास्ट ब्रेथ' में अभिनय ही नहीं कर रहीं, बल्कि फिल्म के क्रिएटिव हिस्सों में भी उनका योगदान बताया जा रहा है. यह फिल्म वनों की कटाई और पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को सामने लाती है. फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आएंगे. कान्स में अपने इस खास डेब्यू के साथ सोनिया उन भारतीय कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं, जो वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति और सामाजिक संदेश को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के खिलाफ फरहान अख्तर पहुंचे FWICE, अब देना होगा करोड़ों का मुआवजा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soniya Bansal, Cannes Debut, Cannes 2026, Soniya Bansal Cannes 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com