फिल्म रामायणम् को रिलीज होने में सिर्फ एक ही दिन बाकी है. इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. रणबीर को इस किरदार में देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं. वैसे तो इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है. सीता के किरदार में साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आने वाली हैं. लक्ष्मण के किरदार में टीवी एक्टर रवि दुबे नजर आएंगे. इस फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह जैसे तमाम दिग्गज भी दिखाई देंगे. फिल्म में द केरला स्टोरी से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस सोनिया बलानी भी लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी. सोनिया ने एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म के बारे में काफी राज खोले.
दर्शकों को पसंद आएगी रामायण- सोनिया बालानी
जब सोनिया से पूछा गया कि आपने द केरल स्टोरी में नेगेटिव किरदार किया है और रामायण में आप उर्मिला का किरदार निभा रही है, क्या दर्शक आपको पसंद करेंगे? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि जी बिल्कुल पसंद करेंगे और इस बात का क्रेडिट में डायरेक्टर नीतीश तिवारी जी को देना चाहती हूं. क्योंकि हर कोई फिल्म के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहा है. लेकिन लोग भूल रहे हैं कि डायरेक्टर नीतीश तिवारी हैं. जब हमारे डायरेक्टर इतने शानदार हैं तो सब चीज सही तरीके से बैठेंगी. अभी जिन लोगों को फिल्म को लेकर दुविधा है, जब वो फिल्म देखेंगे तो उनकी सारी दुविधा खत्म हो जाएगी. फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार तरीके से लिखी गई है. फिल्म की कहानी बहुत अच्छे तरीके से लिखी गई है. जब दर्शक थिएटर में देखेंगे तो रणबीर कपूर, सई पल्लवी, सोनिया को नहीं देखेंगे, वो राम, सीता, उर्मिला को देखेंगे.
टाइप कास्ट होने का डर
जब एक्ट्रेस से टाइप कास्ट होने का सवाल किया तो सोनिया ने कहा कि मुंबई में काम मिलने का सिर्फ ऑडिशन ही एक तरीका है. अगर आपका ऑडिशन अच्छा है और डायरेक्टर को लगा कि आपका किरदार अच्छा काम करेगा तो एक्टर्स का काम बन जाता है. वैसे मैं फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाना चाहती थी. लेकिन मुझे उर्मिला का किरदार मिल गया. मैं रामायण में निगेटिव किरदार निभाना चाहती थी. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म रामायण में आपको काफी अलग चीज दिखाई देंगी. वैसे यह रामायण भी वाल्मीकि रामायण का एक हिस्सा है. जैसे फिल्म में जो अप्रोच लिया गया है. वो बहुत ही फ्रेश है. आज के समय टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गयी हैं. सालों पहले हमने रामायण में जो युद्ध देखा है. वो अलग था. अब सबको एक अलग तरीके से VFX से युद्ध देखने के लिए मिलेगा. एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि यह फिल्म दो हिस्सों में आएगी और उर्मिला का किरदार फिल्म के दोनों हिस्सों में नजर आएगा. फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में रिलीज होगा.
ये भी पढे़ं- 'उनके गाने मेरे दिल के बेहद करीब', लता- आशा की जबरा फैन हैं मोनाली ठाकुर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं