विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2017

Veere Di Wedding: दिल्ली शेड्यूल खत्म कर करीना-सोनम ने एन्जॉय की पार्टी, नहीं दिखे तैमूर

स्वरा भास्कर ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की है, जिसमें वे बता रही हैं कि दिल्ली की सर्दी शुरू होने से पहले टीम ने 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है. 

Veere Di Wedding: दिल्ली शेड्यूल खत्म कर करीना-सोनम ने एन्जॉय की पार्टी, नहीं दिखे तैमूर
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग'
  • 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल खत्म
  • सोनम-करीना, स्वारा-शिखा ने खूब एन्जॉय की पार्टी
  • पार्टी से नदारद रहे नन्हें तैमूर
नई दिल्ली: करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा सुल्तानिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा हो चुका है. दिल्ली शेड्यूल पूरा होने पर फिल्म की टीम ने ग्रांड पार्टी एन्जॉय की, जिसमें लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर भी मौजूद रहीं. स्वरा भास्कर ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की है, जिसमें वे बता रही हैं कि दिल्ली की सर्दी शुरू होने से पहले टीम ने 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है.

पढ़ें: तौबा तौबा.. इतना महंगा है करीना कपूर का बेटा तैमूर कि डगमगा गया प्रोड्यूसर का बजट

बता दें, करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म हैं. आखिरी बार फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं करीना इसके बाद बेटे तैमूर अली खान के जन्म और उनकी परवरिश में बिजी हो गई थीं. इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ उनके बेटे तैमूर भी मौजूद रहे. लेकिन इस पार्टी में नन्हें तैमूर की झलक हमें देखने को नहीं मिली.
 

दिल्ली में शूटिंग खत्म कर चुकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की टीम जल्द ही मुंबई लौटेगी. बता दें, दिल्ली में फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग हुई है और शनिवार को रैप अप हुआ. इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं.

पढ़ें: इस शख्स की खातिर ‘वीरे दी वेडिंग’ बीच में छोड़ मुंबई भागीं सोनम कपूर

फिल्‍म की प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था, "दिल्‍ली एक अहम लोकेशन है. यह हमारी फिल्‍म के लिए एक आइडल लोकेशन है." एकता कपूर भी इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर हैं.

VIDEO: असरानी से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veere Di Wedding, Kareena Kapoor, Sonam Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com