सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल संग अपने दूसरे हनीमून पर हैं. जहां से वह फैंस के लिए अपडेट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने आउटडोर स्विमिंगपूल की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पति जहीर इकबाल अभी तक नहीं पहुंचे क्योंकि वह दूसरी फ्लाइट से आ रहे थे. इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पति जहीर इकबाल की झलक दिखाई है. लेकिन वह एन्जॉय नहीं बल्कि कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं.
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में जहीर इकबाल आउटडोर दौड़ते हुए दिख रहे हैं. जबकि सोनाक्षी इनडोर ट्रेडमिल पर दौड़ रही हैं. हालांकि वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है. इस वीडियो के साथ उन्होंने पति को टैग करते हुए लिखा, इनडोर वर्सेज आउटडोर लोग. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में 23 जून को शादी की थी. इस दौरान कपल की फैमिली मौजूद थी. जबकि शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें बॉलीवु़ड के दिग्गज सितारे शामिल हुए थे. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर कॉमेडी फिल्म ककूड़ा जी5 पर रिलीज हो गई है, जिसमें वह रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ नजर आ रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं