विज्ञापन

बॉलीवुड की वो लेडी सुपरस्टार जिसके आगे हीरो को भूल जाते थे दर्शक, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, सनी देओल, रजनीकांत और अनिल कपूर बने थे भुक्तभोगी

80 और 90 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री थीं. जिनके नाम पर फिल्में बिकती थीं. 'नगीना', 'चांदनी', 'चालबाज' और 'लम्हे' जैसी फिल्मों में बड़े-बड़े हीरो भी उनके आगे फीके पड़ गए. इतना ही नहीं, वह बॉलीवुड में 1 करोड़ रुपये फीस पाने वाली पहली अभिनेत्री भी बनीं.

बॉलीवुड की वो लेडी सुपरस्टार जिसके आगे हीरो को भूल जाते थे दर्शक, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, सनी देओल, रजनीकांत और अनिल कपूर बने थे भुक्तभोगी
बॉलीवुड की वो लेडी सुपरस्टार जिसके आगे हीरो को भूल जाते थे दर्शक
NDTV

किसी फिल्म की पहचान उसके हीरो से होती है, लेकिन 80 और 90 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनके सामने बड़े-बड़े सुपरस्टार भी बैकग्राउंड में चले जाते थे. दर्शक टिकट हीरो के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ उन्हें देखने के लिए खरीदते थे. उनकी एंट्री पर सीटियां बजती थीं, उनके डांस पर थिएटर गूंज उठते थे और फिल्म खत्म होने के बाद लोगों को हीरो नहीं, सिर्फ उनका नाम याद रहता था. यही वजह थी कि बॉलीवुड ने उन्हें पहली और इकलौती 'लेडी सुपरस्टार' का दर्जा दिया. वो ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनके सामने ऋषि कपूर से लेकर थलाइवा यानी कि रजनीकांत का जादू भी फीका पड़ जाता था.

ये भी पढ़ें; ना किसी का डर, ना किसी की शर्म, जब राम-लीला के सेट पर ढेरों गालियों देने लगीं थीं दीपिका पादुकोण, सुनकर हर कोई हो गया था हैरान

हीरोइन नहीं ‘हीरो'

हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी की. श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों में बतौर लीड अभिनेत्री 'सोलहवां सावन' से शुरुआत की थी, लेकिन 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद 'मवाली', 'तोहफा', 'मकसद', 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया' और 'वक्त की आवाज' जैसी फिल्मों ने उनकी स्टारडम को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. लेकिन जिस फिल्म से उनका जलवा छा गया वो थी 'नगीना'. फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार मौजूद थे, फिर भी पूरी फिल्म सिर्फ श्रीदेवी के नाम हो गई. उनके नागिन अवतार, दमदार अभिनय और मशहूर डांस ने ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों ने उन्हें ही फिल्म का असली हीरो मान लिया. आज भी 'मैं तेरी दुश्मन...' गाना आते ही सबसे पहले श्रीदेवी की तस्वीर ही आंखों के सामने आती है. इसके बाद 'चांदनी', 'चालबाज' और 'लम्हे' में भी वही कहानी दोहराई गई. फिल्में हीरो-हीरोइन दोनों की थीं, लेकिन थिएटर से बाहर निकलते वक्त लोग सिर्फ श्रीदेवी की बात करते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रोड्यूर्स में बढ़ी डिमांड

आज करोड़ों की फीस सुनना आम बात है, लेकिन उस दौर में 1 करोड़ रुपये फीस लेना किसी सपने जैसा था. ये रिकॉर्ड भी सबसे पहले श्रीदेवी ने ही बनाया. वो बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं जिन्हें 1 करोड़ रुपये फीस मिली. उस समय प्रोड्यूसर्स मानते थे कि अगर फिल्म में श्रीदेवी हैं, तो बॉक्स ऑफिस की आधी चिंता वहीं खत्म हो जाती है. उन्होंने विनोद खन्ना, सनी देओल, अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर और यहां तक कि रजनीकांत जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया, लेकिन कई फिल्मों में तालियां और सुर्खियां सिर्फ उनके हिस्से में आईं. 'सदमा', 'खुदा गवाह', 'गुमराह', 'लाडला' और 'जुदाई' में उन्होंने साबित किया कि अभिनय के मामले में उनका मुकाबला करना आसान नहीं था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Nagina Movie, Chandni, Sunny Deol, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com