विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

Box Office: सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 में किसने की ज्यादा ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन

Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Box Office Collection day 1: 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दो फिल्मों की चर्चा रही है, जो सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 है. 

Box Office: सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 में किसने की ज्यादा ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन
Son of Sardaar 2 और Dhadak 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Box Office Collection Opening: अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा की रिलीज के बाद कई फिल्में चर्चा में रहीं, जिनमें अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी शामिल थी. हालांकि पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सैयारा का क्रेज देखते हुए मेकर्स ने 1 अगस्त को फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया. वहीं इस तारीख पर सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 से सन ऑफ सरदार 2 से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिली. लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि धड़क 2 ने कितने करोड़ की ओपनिंग की. या सन ऑफ सरदार 2 ने कितने करोड़ की कमाई पहले दिन की है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन 6.75 करोड़ की कमाई अपने नाम की है. जबकि धड़क 2 ने 3.35 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके चलते अजय देवगन की फिल्म ओपनिंग डे के मामले में धड़क 2 से आगे निकल गई है. गौरतलब है कि धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 को मिक्स रिव्यू मिले हैं, जिसके बाद देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्मों का क्या हाल होगा. 

सन ऑफ सरदार 2 की बात करें तो फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है. जबकि अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन, दीपक डोबरियाल, कुंभा सेठ, चंकी पांडे, शरद सक्सेना, मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर, साहिल मेहता, डोली आलूवालिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

धड़क 2 की बात करें तो फिल्म को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी, साद बिलग्रामी, ज़ाकिर हुसैन, सौरभ सचदेव, आदित्य ठाकरे, विपिन शर्मा अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Son Of Sardaar 2, Dhadak 2, Box Office, Box Office Collection,   Son Of Sardaar 2 Reviews
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com