विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2022

नवरात्रि पर सोहा अली खान की बेटी इनाया ने की मां दुर्गा की पूजा, बच्ची की श्रद्धा- भक्ति ने जीता फैंस का दिल...VIDEO

एक्ट्रेस सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू ने भी अपने नन्हे-नन्हे हाथों से देवी की स्थापना की और नौ दिनों तक उनकी पूजा भी की. इस दौरान का एक बेहद प्यारा वीडियो सोहा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है.

नवरात्रि पर सोहा अली खान की बेटी इनाया ने की मां दुर्गा की पूजा, बच्ची की श्रद्धा- भक्ति ने जीता फैंस का दिल...VIDEO
नवरात्रि पर सोहा अली खान की बेटी इनाया ने की मां दुर्गा की पूजा
नई दिल्ली:

नवरात्रि के नौ दिन शक्ति के आराधना के दिन होते हैं, देश भर में इसे दुर्गा पूजा के तौर पर मनाया जाता है, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने ढंग से धूमधाम से मनाते हैं. कोई पंडाल में जाकर देवी के दर्शन करता है तो कोई घर में ही देवी की स्थापना करता है. एक्ट्रेस सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू ने भी अपने नन्हे-नन्हे हाथों से देवी की स्थापना की और नौ दिनों तक उनकी पूजा भी की. इस दौरान का एक बेहद प्यारा वीडियो सोहा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है.

इनाया का क्यूट वीडियो आया सामने

सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से देवी की पूजा करते हुए बेटी इनाया का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बेटी के साथ सोहा भी नजर आ रही हैं, लाल रंग के ट्रेडिशनल ड्रेस पहन सोहा और उनकी बेटी इनाया नवरात्रि के पहले दिन देवी की स्थापना करती नजर आती हैं. इसके बाद सभी नौ दिनों तक इनाया देवी दुर्गा की पूजा करती नजर आती हैं, वहीं दशमी पर देवी को विसर्जित करती हैं. नन्ही इनाया की इस श्रद्धा और भक्ति को देख सोशल मीडिया यूजर्स और सोहा के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. फैंस इसे सोहा के दिए संस्कार बता रहे हैं जो नन्ही इनाया मे छलक रहे हैं.

फैंन ने जमकर की तारीफ

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ये कितनी प्यारी छोटी लड़की है. इस क्लिप को देखकर मेरा दिल प्यार से भर गया. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, आपने अपनी छोटी लड़की को बहुत अच्छे से पाला है. मां उन्हें सुख और समृद्धि प्रदान करें. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, जिस तरह से आप उसे सब कुछ सिखाती हैं, उसके लिए प्यार, भगवान उन्हें भरपूर आशीर्वाद दें, आप एक सुपर मॉम हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soha Ali Khan, Inaaya Khemu, सोहा अली खान, Durga Pooja 2022, Soha Ali Khan Daughter, Soha Ali Khan Films, Soha Ali Khan And Kunal Kemmu, Soha Ali Khan And Kunal Kemmu Daughter, Inaaya Kemmu Cute Video, Inaaya Kemmu Photos, Google Samachar In Hindi, Bollywood News In Hindi, Bollywood News Gossips, Bollywood News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com