विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2022

विदेशी सिंगर पर चढ़ा रणबीर-आलिया का 'केसरिया' रंग, ब्रह्मास्त्र के गाने को गया इतने शानदार अंदाज में आप भी बजाने लगेंगे तालियां

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.

विदेशी सिंगर पर चढ़ा रणबीर-आलिया का 'केसरिया' रंग, ब्रह्मास्त्र के गाने को गया इतने शानदार अंदाज में आप भी बजाने लगेंगे तालियां
केसरिया गाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसको संगीत प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने की दीवानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब विदेशी सिंगर भी इस गाने को जमकर पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि डच सिंगर एम्मा हिस्टर्स न केसरिया को अपनी खूबसूरत आवाज में गया है. एम्मा हिस्टर्स उन विदेशी सिंगर में से एक हैं जो अक्सर इंडियन गानें गाती रहती हैं. 

एम्मा हिस्टर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया गाने अपनी शानदार अंदाज में गाती दिखाई दे रही हैं. एम्मा हिस्टर्स में यह गाना सुन आपका भी दिल झूम उठेगा. उनकी आवाज में केसरिया गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस सहित एम्मा हिस्टर्स के फैंस भी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया पिछले महीने रिलीज हुआ था. जिसे खूब पसंद किया गया था. इस गाने के ओरिजनल वर्जन ने सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है.

मुंबई: सनी लियोनी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, क्लिक कराई फोटोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kesariya, Song Kesariya, Emma Heesters Kesariya, Emma Heesters Kesariya Song, Emma Heesters, Emma Heesters Hindi Song, Kesariya Song, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com