Batwara 1947 Review In Hindi: सनी देओल और प्रीति जिंटा की बटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें बंटवारे की दर्दभरी कहानी बयां की गई है. वहीं विभाजन का दर्द झेलने वालों के इमोशन, स्ट्रगल को दिखाया गया है. राजकुमार संतोषी की 2001 में आई लज्जा के बाद इसे इंटरनेट यूजर्स ने बेस्ट वर्क बताया है. जबकि मेलो ड्रामा में सनी देओल को खूब पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बटवारा 1947 को साढ़े तीन स्टार देते हुए रिव्यू किया है.
तरण आदर्श ने किया बटवारा 1947 का रिव्यू
तरण आदर्श ने एक्स पर रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, #Batwara1947 जबरदस्त है. रेटिंग: साढे तीन स्टार. #SunnyDeol - #RajkumarSantoshi की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. हटकर कहानी, मजबूत इमोशन और दमदार एक्टिंग इसकी खासियत हैं. यह एक मजबूत और जरूरी संदेश देती है. #Batwara1947Review. #AsgharWajahat के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित यह फिल्म बंटवारे की भयावहता और उथल-पुथल को एक जबरदस्त कहानी के जरिए दिखाती है. #ShabanaAzmi शानदार हैं, उन्होंने अपने किरदार में असाधारण गरिमा और भावनात्मक गहराई लाई है. लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर #PreityZinta को देखना सुखद है. वह बेहतरीन हैं. #AbhimanyuSingh हमेशा की तरह काबिल हैं. #KaranDeol अभी नए हैं और उन्हें अपनी एक्टिंग स्किल्स को और बेहतर करने की जरूरत है. #AliFazal ने कुछ अच्छे पल दिए हैं, लेकिन उनका किरदार पूरी तरह से तैयार नहीं लगता.
#OneWordReview...#Batwara1947: POWERFUL.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
The #SunnyDeol - #RajkumarSantoshi combo gets it right yet again... Unconventional plot, strong emotions, power-packed performances are its USPs... Carries a strong, pertinent message. #Batwara1947Review
Based on… pic.twitter.com/3AR0ONbdgA
ये भी पढ़ें-
एक्स यूजर्स ने किया बटवारा 1947 का रिव्यू
#batwara1947 is the best film of #sunnydeol carreer.
— Alankar singh (@alankar6427) August 14, 2026
Much better than gadar.
Rating : 5/5
Congratulations #Aamirkhan for giving one more gems to Indian cinema.
It will do minimum 200 cr net in india.
बटवारा 1947 सनी देओल के करियर की बेस्ट फिल्म है. गदर से भी ज्यादा अच्छी. 5 में से 5 स्टार. अन्य यूजर ने लिखा, #Batwara1947 रिव्यू ब्लॉकबस्टर. #SunnyDeol जबरदस्त वापसी कर रहे हैं. 'बंटवारा' लोगों की बड़ी उम्मीदों पर खरी उतरती है. इसमें सब कुछ है ड्रामा, इमोशन और एक्शन. करण देओल ने और प्रीति जिंटा व शबाना आजमी ने भी बहुत अच्छा काम किया है. फैसला - इसे जरूर देखें, #Awarapan2 न देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं