- बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने किया ट्वीट
- दिशा सालियान के निधन की जांच की मांग की
- ट्वीट कर ये बात कही है
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, लगातार बिहार पुलिस भी मुंबई में इस मामले की जांच कर रही है. अब हाल ही में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल (Simi Grewal) ने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स-मैनेजर दिया सालियान (Disha Salian) के निधन को लेकर एक ट्वीट किया है, सिमी का यह ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है.
#DishaSalian death must be investigated.Why was it ignored?? It will reveal the truth of the conspiracy linked to the murder of #SSR. #CBIforShushant MUST investigate. We demand the truth. We can't be stopped now..
— Simi Garewal (@Simi_Garewal) August 1, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिमी ग्रेवाल (Simi Grewal) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत की भी जांच होनी चाहिए, इसकी अनदेखी क्यों की गई? यह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या की साजिश से जुड़ी सच्चाई का खुलासा करेगा. जांच अवश्य करें, हम सच्चाई की मांग करते हैं. अब हमें रोका नहीं जा सकता." सिमी ग्रेवाल का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने भी पीएम मोदी (PM Modi) से इस केस की निष्पक्ष जांच की अपील की थी.
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए लिखा था, "डियर सर, मेरा दिल कहता है कि आप सच के साथ और सच के लिए खड़े होते हैं. हम बहुत सामान्य परिवार से हैं. मेरे भाई के पास कोई गॉडफादर नहीं था, जब वह बॉलीवुड में थे और ना ही हमारे पास अब कोई गॉडफादर है. मेरा अनुरोध है कि आप तुरंत इस मामले को देखें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ साफ तरीके से संभाला जाए और किसी भी सबूत के साथ कोई छेड़खानी ना की जाए. इंसाफ की उम्मीद है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं