विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान के सामने किया था भोजपुरी का अपमान, ये एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हें शर्म आनी चाहिए

बात उन दिनों की है जब बिग बॉस-11 अपने अंतिर चरण में था और अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस पर पहुंचे थे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान के सामने किया था भोजपुरी का अपमान, ये एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हें शर्म आनी चाहिए
सिद्धार्थ मल्होत्रा और नीतू चंद्रा
  • बिहार की हैं नीतू चंद्रा
  • नेशनल लेवल की खिलाड़ी रह चुकी हैं
  • फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं
नई दिल्ली: बात उन दिनों की है जब बिग बॉस-11 अपने अंतिम चरण में था और अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस पर पहुंचे थे. वहां मौज मस्ती चल रही थी और मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें लैटरीन (शौच) वाली फीलिंग आई. ये बात बिहार की नीतू चंद्रा को नागवार गुजरी. वे बिहार से हैं और वे प्रोड्यूसर भी हैं.

 
क्या इस हॉट एक्ट्रेस ने करवा ली है Lip Job? अब आ रही हैं ऐसी नजर, देखकर कह बैठेंगे OMG!

नीतू चंद्रा ने ट्वीट किया हैः सिद्धार्थ मल्होत्रा तुमने बहुत निराश किया. ऐसा शख्स जिसे बेस्ट लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, उसने ऐसी बात की. एक आउटसाइडर होने के बावजूद तुमने नाम कमाया, लेकिन तुमने इतने हल्के शब्दों का इस्तेमाल कैसे किया. नेशनल टेलीविजन पर भोजपुरी की बेइज्जती की. शॉकिंग है!  जमीन पर बैठकर भोजपुरी बोलने से तुम्हें लैटरीन (शौच) की फीलिंग आती है. तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा से खास मुलाकात



Padmaavat के ये चार डायलॉग जो फिल्म रिलीज से पहले हो गए हैं Viral, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

यह पहला मौका नहीं है जब नीतू चंद्रा ने इस तरह भोजपुरी का अपमान करने को लेकर गुस्सा निकाला है. वे ‘उड़ता पंजाब’ के मौके पर भी ऐसा कर चुकी हैं. लेकिन मुश्किल सिद्धार्थ मल्होत्रा की है क्योंकि उनकी फिल्म ‘अय्यारी’ पहले ही ‘पैडमैन’ के साथ मुकाबले में फंस चुकी है. उनकी पिछली फिल्म ‘इत्तेफाक’ फ्लॉप रही है. ऐसे में उनका रिएक्शन देखना दिलचस्प होगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Bhojpuri Insult On Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com