विज्ञापन

श्रुति हासन को पैपराजी ने कहा 'मम्मा' तो आग बबूला हुई एक्ट्रेस, पलट कर बोली- क्या बक रहे हो?

श्रुति हासन के गुस्से का वीडियो देखकर आपको भी लगेगा कि आखिर वो भड़की क्यों लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आएगा कि वह एक शब्द गलत समझ गईं.

श्रुति हासन को पैपराजी ने कहा 'मम्मा' तो आग बबूला हुई एक्ट्रेस, पलट कर बोली- क्या बक रहे हो?
पैपराजी पर भड़कीं श्रुति हासन
Social Media
नई दिल्ली:

श्रुति हासन हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो पैपराजी उन्हें घेरकर तस्वीरें लेने लगे. इसी दौरान एक पैपराजी ने उन्हें ‘मम्मा' कह दिया जिस पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रुति रुक गईं और तीखे स्वर में बोलीं, “क्या बक रहे हो? कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है क्या?” उन्होंने पैपराजी को अच्छी-खासी सुनाई और फिर अपनी कार की तरफ बढ़ गईं. दरअसल पैपराजी ने ‘अम्मा' कहा था जो दक्षिण भारत में महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार जताने वाला शब्द है.

पैपराजी ने जो कहा उससे श्रुति को गलतफहमी हो गई और उन्होंने इसे ‘मम्मा' समझ लिया. यह शायद पहला मौका था जब श्रुति पैपराजी पर इस कदर नाराज होती दिखीं, क्योंकि आमतौर पर वे शांत और विनम्र रहती हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वायरल वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आए हैं. कई लोगों ने श्रुति का साथ देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह बुलाना अच्छा नहीं लगा था, जबकि कुछ ने एक्ट्रेस के रिएक्शन को थोड़ा ज्यादा बताया.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् की अनसीन फुटेज देख उड़े यूट्यूबर के होश, 20 मिनट का वीडियो देख बोला ऑस्कर जीतेगी

प्रोफेशनल फ्रंट पर अगर बात करें तो श्रुति हासन इन दिनों काफी बिजी हैं. वे दुलकर सलमान और सात्विका वीरावल्ली के साथ फिल्म आकाशम्लो ओका तारा में नजर आएंगी. इसके अलावा प्रभास और पृथ्वीराज के साथ सलार पार्ट 2 में भी उनका किरदार है. साथ ही अनन्या पांडे के साथ वेब सीरीज कॉल मी बे का दूसरा सीजन भी जल्द आने वाला है. श्रुति के वर्कफ्रंट की अपडेट्स देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में हमें वह अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: दृश्यम-3 के डायरेक्टर बने पापा, घर आई बेबी गर्ल, पोस्ट शेयर कर बोले- हमारी छोटी सी मां लक्ष्मी आ गई

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shruti Haasan Lashes Out At Paparazzi, Paparazzi Calls Shruti Haasan Mumma, Shruti Haasan Angry At Paparazzi, Shruti Haasan Movies, Shruti Haasan New Movie, Shruti Haasan Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com