विज्ञापन

ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या में कूट-कूट कर भरे हैं बच्चन परिवार के संस्कार, एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि फैन्स को याद आ गए बिग बी

आराध्या बच्चन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उनके संसाकरों की तारीफ करते नहीं थक रहे.

ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या में कूट-कूट कर भरे हैं बच्चन परिवार के संस्कार, एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि फैन्स को याद आ गए बिग बी
आराध्या के संस्कारों ने जीता दिल
Social Media
नई दिल्ली:

आराध्या बच्चन जब पैपराजी के कैमरे के सामने आती हैं अपनी सादगी और अंदाज से सबका ध्यान खींचती हैं. 4 अगस्त (मंगलवार) को मुंबई एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन ने एक बार सबकी अटेंशन हासिल की. दरअसल अपने मम्मी-पापा एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ निकलते समय आराध्या ने पैपराजी को हाथ जोड़कर ग्रीट किया. उनके इस छोटे से जेस्चर और मुस्कान का वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर किया गया. एयरपोर्ट से कुछ वीडियो सामने आए हैं बच्चन फैमिली को भारी सिक्यौरिटी के बीच और बाहर मौजूद फोटोग्राफरों के सामने से गुजरते हुए देखा जा सकता है.

अभिषेक सबसे पहले बाहर निकले और एयरपोर्ट अधिकारियों को ग्रीट किया. भारी सुरक्षा और फोटोग्राफरों की मौजूदगी के बीच आगे बढ़ने से पहले उन्होंने अधिकारियों से हाथ मिलाया. इसके तुरंत बाद, ऐश्वर्या और आराध्या ब्लैक आउटफिट्स में एक साथ दिखाई दिए और 14 साल की आराध्या ने तुरंत हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते किया.

इससे पहले कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान चर्चा में थीं आराध्या

आराध्या इससे पहले फ्रेंच रिवेरा में कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ गई थीं. उस ट्रिप का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हुआ था जिसमें ऐश्वर्या फैंस को ग्रीट करने के लिए रुकती हैं और आराध्या उस बातचीत को ध्यान से देखती हैं. उस क्लिप में, ऐश्वर्या और आराध्या हाथ में हाथ डाले चल रही थीं, तभी एक फैन ने ऑटोग्राफ और फोटो की रिक्वेस्ट की. ऐश्वर्या तुरंत रुकीं फैन्स को ग्रीट किया, ऑटोग्राफ दिए और सेल्फी के लिए पोज दिया. आराध्या उनके बगल में खड़ी रहीं, बातचीत को देखती रहीं और फैंस के इकट्ठा होने पर मुस्कुराती रहीं.

वीडियो शेयर करने वाले एक X हैंडल ने लिखा, "अनसीन ~ ऐश्वर्या राय और आराध्या @lorealparisfr डिनर एट कान 2026 ; (स्टार इमोजी)...आराध्या बहुत प्यारी लग रही हैं (हार्ट इमोजी) (sic)."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Airport Video, Aishwarya Bachchan, Abhishek Bachchan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com