विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

Happy Birthday Shraddha Kapoor: मां की तरह खुद को मराठी मानती हैं श्रद्धा, देखें बचपन की चुनिंदा Photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. श्रद्धा बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं. उनके पिता पंजाबी हैं और मां मराठी हैं.

Happy Birthday Shraddha Kapoor: मां की तरह खुद को मराठी मानती हैं श्रद्धा, देखें बचपन की चुनिंदा Photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बचपन की तस्वीर
  • 31वां जन्मदिन मना रहीं श्रद्धा
  • श्रद्धा अपनी मां से बेहद करीब
  • शुरुआती फिल्म रही थीं फ्लॉप
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. श्रद्धा बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं. उनके पिता पंजाबी हैं और मां मराठी हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'तीन पत्ती' नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था. श्रद्धा मां शिवांगी कोल्हपुरे की तरह अपने आपको भी एक मराठी ही मानती हैं. श्रद्धा हमेशा से अपने मां के काफी करीब रही हैं. 

श्रद्धा की पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में हुई है. वहां पर वह फुटबॉल और हैंडबॉल खेलती थीं. आगे की पढ़ाई करने के लिये श्रद्धा बॉस्टन गईं, लेकिन फेसबुक पर देखने के बाद फिल्म प्रोड्यूसर अंबिका हिन्दुजा ने बॉलीवुड एंट्री के लिए फिल्म 'तीन पत्ती' में एक भूमिका के लिए उन्हें चुना.

डराने आ रहे हैं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, फिल्म Stree में कुछ ऐसा होगा रोल
 
 

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 
 

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on


डेब्यू फिल्म में श्रद्धा के को-स्टार के रूप में अमिताभ बच्चन, बेन किंगसले और आर माधवन जैसे बड़े अभिनेता भी थे. इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'लव का द एंड' थी, जिसमें श्रद्धा ने कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभाई. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. लेकिन 2013 में आई 'आशिकी 2' में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा को ब्लॉकबस्टर फिल्म मिली. इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की.

GQ के कवर पर छाए 'बाहुबली' Prabhas तो श्रद्धा कपूर ने कुछ ऐसे की तारीफ

बता दें कि उन्हें एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी काफी शौक है, उन्होंने अपनी ही कई फिल्मों में खुद की आवाज में गाने गाए हैं. पढ़ाई में अच्छी रहीं श्रद्धा की मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि मैं एक्ट्रेस न होती तो डॉक्टर बनना पसंद करती.

VIDEO: 'वेडिंग जंक्शन' शो में रैंप पर उतरीं श्रद्धा कपूर

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Birthday Shraddha Kapoor, Shraddha Kapoor, Shraddha Kapoor Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com