विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2018

'सिंघम' फिल्म की इस भाषा में बनने जा रही रीमेक, लीड रोल में होंगे ये स्टार

साल 2011 की हिंदी फिल्म 'सिंघम' के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म के रीमेक में पर्मिश वर्मा और अभिनेत्री सोनम बाजवा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

'सिंघम' फिल्म की इस भाषा में बनने जा रही रीमेक, लीड रोल में होंगे ये स्टार
सिंघम फिल्म की पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू
  • सिंघम की बनने जा रही रीमेक
  • लीड रोल में होंगे ये स्टार्स
  • शूटिंग हुई शुरू
नई दिल्ली: साल 2011 की हिंदी फिल्म 'सिंघम' के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म के रीमेक में परमीश वर्मा और अभिनेत्री सोनम बाजवा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म टी-सीरीज और अजय देवगन द्वारा प्रस्तुत है. यह भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है व मुनीष सहनी और संजीव जोशी द्वारा सह-निर्मित है. टी-सीरीज प्रमुख भूषण ने कहा, "अजय देवगन की 'सिंघम' हिंदी फिल्म बाजारों में एक बॉक्स ऑफिस चमत्कार बन गई. मान्यता के विपरीत पंजाबी फिल्मों के दर्शक दुनियाभर में हैं."

आवारा कुत्तों के लिए इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदे स्वेटर और मोजे, कही ये इमोशनल बात

उन्होंने कहा, "जब पंजाबी फिल्मों का निर्माण करने का निर्णय किया गया, तो 'सिंघम' के रीमेक का निर्माण बिल्कुल सही फैसला था." पेनोरामा स्टूडियो की यह पहली पंजाबी फिल्म है. इससे पहले यह स्टूडियो 'रेड', 'दृश्यम', 'स्पेशल 26' और 'प्यार का पंचनामा' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुका है. हिंदी फिल्म 'सिंघम' रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singham Punjabi Remake, Parmish Verma, Sonam Bajwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com