विज्ञापन

1973 के ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ब्लॉकबस्टर फिल्म का यह पॉपुलर गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बन गया क्लासिक

1975 की फिल्म शोले का सुपरहिट सॉन्ग सुनकर आज भी लोग झूम उठते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी धुन 1973 के ग्रीक सॉन्ग से इंस्पायर्ड थी. आरडी बर्मन ने इसे इंडियन अंदाज में ढालकर एक एवरग्रीन गाना बनाया.

1973 के ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ब्लॉकबस्टर फिल्म का यह पॉपुलर गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बन गया क्लासिक
1973 के ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है शोले का यह पॉपुलर गाना
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के कई गाने ऐसे हैं. जिन्हें सुनते ही लोग बिना सोचे समझे गुनगुनाने लगते हैं. या, एक बार वो गाना प्ले कर दो तो लूप पर सुनने का मन करने लगता है. इन गीतों की धुन, बोल और अंदाज इतने खास रहे कि दशकों बाद भी उनकी पॉपुलेरिटी बरकरार है. लेकिन इन एवरग्रीन गानों से जुड़े कुछ ऐसे राज भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. 70 के दशक का एक ऐसा ही सुपरहिट सॉन्ग हर पार्टी और स्टेज शो की शान बन गया था. वो असल में एक विदेशी धुन से इंस्पायर था. खास बात ये है कि म्यूजिक डायरेक्टर ने उसे इस तरह इंडियन रंग में ढाला कि वो खुद एक नई पहचान बन गया.

ग्रीक गाने का देसी जादू

1975 में रिलीज हुई 'शोले' का सुपरहिट सॉन्ग 'महबूबा महबूबा' हिंदी फिल्म म्यूजिक के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है. फिल्म के बाकी गानों की तरह ये सॉन्ग भी रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया. आज भी इसका म्यूजिक बजते ही लोग थिरकने लगते हैं. कम लोग जानते हैं कि इस गाने की धुन ग्रीक सि मिंगरहालिस वायोलारिस (Mihalis Violaris) के 1973 में रिलीज हुए सॉन्ग 'Ta Rialia' से ली गई थी.

ये भी पढ़ें- धुरंधर के उजैर बलोच की नई फिल्म में विलेन के रोल को मिला दर्शकों का प्यार, दानिश पंडोर बोले- किरदार लंबा नहीं यादगार होना चाहिए

आरडी बर्मन ने अपनी आवाज में लगाए चार चांद

Latest and Breaking News on NDTV

म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन ने उसी गाने की ट्यून को बेस बनाया लेकिन उसमें इंडियन फोक म्यूजिक, दमदार रिदम और अपने खास एक्सपेरिमेंट से ऐसा मेल किया कि ये बिल्कुल अलग गाना बन गया. इस गाने को और खास बनाया आरडी बर्मन की आवाज ने. उन्होंने खुद इसे गाया और उनकी अलहदा आवाज ने सॉन्ग में अलग ही जान डाल दी. वहीं पर्दे पर हेलेन के डांस और फिल्माइजेशन ने इसे आइकॉनिक बना दिया.

इंस्पायर्ड धुन, लेकिन पहचान पूरी अपनी

फिल्मी सॉन्ग में विदेशी धुनों से आइडिया या इंस्पिरेशन लेने की परंपरा नई नहीं है. लेकिन हर इंस्पायर्ड सॉन्ग इतिहास नहीं बनता. 'महबूबा महबूबा' इसलिए अलग है क्योंकि आरडी बर्मन ने केवल धुन नहीं अपनाई, बल्कि उसे इंडियन लिस्टनर्स की पसंद के मुताबिक पूरी तरह नया रूप दिया. गाने में इस्तेमाल हुई ताल, गिटार, परकशन और फोक सॉन्ग की झलक इसे मूल ग्रीक सॉन्ग से अलग पहचान देती है. यही वजह है कि करीब 50 साल बाद भी 'महबूबा महबूबा' का क्रेज कम नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक का 90s का सुपरहिट गाना, उर्मिला मातोंडकर ने था ठुकराया, राजस्थानी लोक गीत से प्रेरणा लेकर हुआ तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehbooba Mehbooba Song, RD Burman, Sholay Movie, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com