रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज की चर्चा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर हो रही है. इस फिल्म से रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना, एसपी चौधरी के रोल में संजय दत्त और जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. वहीं इस लिस्ट में दानिश पंडोर का भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने गैंगस्टर उजैर बलोच का किरदार निभाया और फैंस के बीच विलेन के किरदार में पॉपुलर हो गए. लेकिन अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं, जिस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. हम बात कर रहे हैं मैं वापस आऊंगा की.
मैं वापस आऊंगा में दानिश पंडोर ने निभाया ये किरदार
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मैं वापस आऊंगा का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. जबकि दिलजीत दोसांझ, शर्वरी और वेदांग रैना अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि दानिश पंडोर को भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में दंगाइयों की एक टोली के नेता अफजल का रोल निभाते देखा जा सकता है. छोटा सा रोल होने के बावजूद दानिश पंडोर को फैंस ने काफी पसंद किया है और तारीफ भी की है.
ये भी पढ़ें- कांच, बोतल और चाबियों की आवाज से बनाए पंचम दा ने ये एवरग्रीन गाने, निधन के बाद भी दिया ब्लॉकबस्टर सॉन्ग
दानिश पंडोर ने कहा- किरदार लंबा नहीं यादगार होना चाहिए
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए दानिश पंडोर ने कहा, मैं हमेशा मैं वापस आऊंगा जैसी अच्छी स्क्रिप्ट का हिस्सा बनना चाहूंगा. मेरे लिए यही सबसे ज्यादा जरूरी है. स्क्रीम टाइम कितना है यह मायने नहीं रखता. बल्कि यह ज्यादा मायने रखता है कि आपका रोल ऑडियंस तक क्या पहुंचाता है. मैं स्क्रीन टाइम की टेंशन नहीं लेता. कई आर्टिस्ट फिल्मों में लंबे समय तक नजर आते हैं. लेकिन असर नहीं छोड़ पाते. पर मेरे लिए सफलता कि बात यह है कि दर्शक थियेटर से निकलते वक्त उनके रोल को याद रखें और उसके बारे में सोचें. मैं वापस आऊंगा में उनके किरदार को अहमियत मिली और यह सबसे ड्यादा मायने रखी है.
मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस पर हाल
मैं वापस आऊंगा की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही. जबकि फिल्म का बजट 70 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि भारत में नेट कलेक्शन फिल्म ने 34.96 करोड़ का कर लिया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 41.62 करोड़ तक पहुंचा है. वहीं ओवरसीज ग्रॉस 18.64 करोड़ के साथ वर्ल्डवाइड कमाई 60.26 करोड़ हो पाई है. हालांकि मैं वापस आऊंगा को दर्शकों से पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं. लेकिन कॉकटेल 2 और वेलकम टू द जंगल के शोर में मैं वापस आऊंगा अपनी बजट की कमाई वसूल पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें- अलका याग्निक का 90s का सुपरहिट गाना, उर्मिला मातोंडकर ने था ठुकराया, राजस्थानी लोक गीत से प्रेरणा लेकर हुआ तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं