Motki Bahu Patarki Bahu Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्मों में हमेशा ही फैमिली ड्रामा और सांस-बहू के रिश्तों पर बेस्ड कहानियां देखने को मिलती हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आती हैं. बता दें एक ऐसी ही फिल्म हैं जिसमें एक्ट्रेस नेहा श्री और शिल्पी राघवानी की फिल्म 'मोटकी बहू पतरकी बहू' चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के नाम से ही मिलती-जुलती दो अलग-अलग अंदाज वाली बहुओं की कहानी, जो दोनों सगी बहनें होती हैं. इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि फिल्म का मेकर नेहा श्री हैं. फिल्म को आप फैमिली के साथ देख सकते हैं. आइए जानते हैं दो बहनों की कहानी, जो एक दूसरे की देवरानी और जेठानी बन जाती हैं.
नेहा श्री और शिल्पी राघवानी की जोड़ी है खास
'मोटकी बहू पतरकी बहू' में नेहा श्री और शिल्पी राघवानी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में जय यादव, रिकी सेठ, माया यादव, अनिता रावत, संजुक्ता राय, रूपा मिश्रा, अनूप अरोड़ा और अशोक गुप्ता ने भी काम किया है. फिल्म की खासियत इसकी बड़ी स्टारकास्ट है. इतने सारे बड़े कलाकारों के साथ फिल्म की कहानी एक अलग ही मनोरंजन देती है. नेहा और शिल्पी ने फिल्म में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी मनोज के. कुशवाहा ने लिखी है. इसके गाने अभिलाष कुमार और चंदन बाबू ने लिखे हैं. फिल्म में पारिवारिक मनोरंजन देखने के साथ सामाजिक संदेश और प्रेरणा देने वाली कहानी के तौर पर पेश किया गया है. फिल्म की कहानी दो बहनों की है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं. एक ही घर में शादी होती है, सब अच्छा चल रहा होता है. लेकिन छोटी बहू के पति की सरकारी नौकरी और रिश्तेदारों की बातों में आकर वो अपनी ही बहन से चिढ़ने लगती है. जिसके बाद घर में अलगाव होता है. कई सारी परेशानियों के साथ ही कहानी आगे बढ़ती है और आखिर में सब एक हो जाते हैं.
6 नवंबर को हुआ था डिजिटल प्रीमियर
'मोटकी बहू पतरकी बहू' 6 नवंबर 2026 को एडवाइज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर हुआ था. फिल्म धनतेरस के मौके पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शक घर पर बैठ कर देख सकते हैं. फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात ये भी है कि नेहा श्री ने अभिनय के साथ फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी भी उठाई है. फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं, इसको अब तक यूट्यूब पर 8.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं