शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का फनी वीडियो हुआ वायरल
- शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
- मजेदार अंदाज में दिखीं 'राजू की मम्मी'
- वेब सीरीज भी कर रही हैं शिल्पा शेट्टी
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी 'राजू की मम्मी' के साथ हैं, और राजू की मम्मी शिल्पा शेट्टी को 'वियान की मम्मी' कहकर बुला रही हैं. राजू की मम्मी, वियान की मम्मी की जमकर क्लास ले रही हैं और उन्हें डांस करना भी सिखा रही हैं. शिल्पा शेट्टी ने इस दिलचस्प वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है और लिखा हैः "वियान की मम्मी और राजू की मम्मी से सीखो, कैसे डांस नहीं किया जाना चाहिए..." राजू की मम्मी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से कह रही हैं कि मैं तुम्हें डास सिखाती हूं वियान की मम्मी. राजू की मम्मी खूब मजे लगाती है.
सपना चौधरी मस्त होकर कर रही थीं डांस, मम्मी को आया गुस्सा और लगीं डांटने...देखें Video
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से अलग होते ही जसलीन का दिखा असली चेहरा, रोमिल से पूछा- 'लिव इन में रहने पर प्रॉपर्टी...'
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस वीडियो के साथ ही अपने वेब शो को भी प्रमोट किया है. शिल्पा शेट्टी इन दिनों वेब सीरीज 'हियर मी लव मी' तो होस्ट कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी यहां भी शो के बारे में बताने से चूकी नहीं हैं. शिल्पा शेट्टी टीवी पर बतौर जज भी आ चुकी हैं, और वेब सीरीज के जरिये वे कुछ नया कर रही हैं. ये वेब सीरीज ब्लाइंड डेटिंग को लेकर है, और शिल्पा शेट्टी इससे भी सुर्खियां लूट रही हैं.
खेसारी लाल यादव-चांदनी सिंह की नवरात्र पर धमाकेदार पेशकश, 'माई झूला झूलीं' ने मचाया हंगामा- देखें Video
बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शाहरुख खान के साथ ‘बाजीगर (1993)’ फिल्म से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी. 'बाजीगर' में शिल्पा शेट्टी काजोल की बहन के रोल में थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिर पर कामयाब रही थी. शिल्पा शेट्टी की अक्षय कुमार के साथ 1994 में आई ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ भी सुपरहिट रही थी. शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की. शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जुलाई 1975 को मैंगलोर में हुआ था. शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए खास पहचान रखती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Bollywood