विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2020

शिल्पा शेट्टी बन गईं पायलेट, यूं उड़ाया हेलीकॉप्टर- देखें वायरल Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का हेलीकॉप्टर उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी बन गईं पायलेट, यूं उड़ाया हेलीकॉप्टर- देखें वायरल Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो वायरल
  • शिल्पा शेट्टी ने उड़ाया हेलीकॉप्टर
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
  • खूब वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो नियमित अंतराज पर अपने इवेंट्स के वीडियो शेयर करत रहती हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शिल्पा शेट्टी ( (Shilpa Shetty Video) इस वीडियो में हेलीकॉप्टर उड़ाती दिख रही हैं. उन्होंने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी के वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को 8 लाख 22 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

शाहरुख खान बना रहे थे Video, तभी पीछे से आई ऐसी आवाज, शर्म के मारे लाल हो गए किंग खान- देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा: 'उड़ान के लिए तैयार हो जाओ.' फैन्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस और डांस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स की संख्या है. उनका कोई भी वीडियो आते ही वायरल हो जाता है.

'अंदाज अपना अपना' के प्रोड्यूसर के निधन पर क्या बोले आमिर खान और सलमान खान ?

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) टेलीविजन पर एक्टिव रहने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, और अकसर उनकी फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद भी किए जाते हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में भी दोबारा नजर आने वाली हैं. वह 'हंगामा' के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी तो इसके अलावा वह 'निकम्मा' में भी काम कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी के डांस वीडियो ने बीते दिनों खूब तहलका मचाया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Flies Helicopter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com