विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

शिल्पा शेट्टी ने अपना न्यू हेयरकट दिखाते हुए शेयर किया वीडियो, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...देखें Video

शिल्पा शेट्टी का यह यूनिक हेयरस्टाइल काफी अलग है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान हैं. इस हेयरस्टाइल को उन्होंने अंडरकट बज कट नाम दिया है.

शिल्पा शेट्टी ने अपना न्यू हेयरकट दिखाते हुए शेयर किया वीडियो, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...देखें Video
शिल्पा शेट्टी ने करवाया यूनिक हेयरकट
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपने वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर  करती हैं. ऐसे में शिल्पा ने इस बार जो अपना वर्कआउट सेशन वीडियो शेयर किया है, वह काफी दिलचस्प है. इस वीडियो में वे जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो के शुरुआत में शिल्पा शेट्टी बैकसाइड से अपने बालों को बांधती नजर आती हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने अपने सिर के पीछे बालों के निचले हिस्से की कटिंग करवाई है, जो कि थोड़ी यूनिक है.

शिल्पा शेट्टी का यह यूनिक हेयरस्टाइल काफी अलग है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान हैं. इस हेयरस्टाइल को उन्होंने अंडरकट बज कट नाम दिया है. उनके मुताबिक, यह हेयरस्टाइल उन्हें जीवंत महसूस करा रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेहद खुश लग रही हैं और काफी एंजॉय करके वर्कआउट कर रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग शिल्पा के गट्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोग कमेंट सेक्शन में शिल्पा के इस न्यू हेयरस्टाइल का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लगता है सदमा लग गया है', तो एक ने लिखा है, ‘यह अच्छा नहीं लग रहा'. वहीं कुछ एक्ट्रेस से राज कुंद्रा के बारे में भी पूछते नजर आए. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स भी लाइक कर रहे हैं. गौरतलब है कि राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद शिल्पा लाइमलाइट में आ गई हैं.

ये भी देखें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Latest Video, Shilpa Shetty Gym Video, Shilpa Shetty Fitness Video, Raj Kundra, Shilpa Shetty New Hairstyle, Shilpa Shetty Viral Video, Shilpa Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com