विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2018

कठुआ रेप केस: शर्मिंदा महसूस कर रहीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं, 'मैं राजनेता नहीं हूं लेकिन...'

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का कहना है कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है, लेकिन कठुआ दुष्कर्म जैसी घटना के बाद वह शर्मिदा महसूस कर रही है.

कठुआ रेप केस: शर्मिंदा महसूस कर रहीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं, 'मैं राजनेता नहीं हूं लेकिन...'
शिल्पा शेट्टी (फाइल फोटो)
  • कठुआ मामले पर बोलीं शिल्पा शेट्टी
  • 'शर्मिंदा कर रही हूं महसूस'
  • फिटनेस ट्रेनर भी हैं शिल्पा
नई दिल्ली: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का कहना है कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है, लेकिन कठुआ दुष्कर्म जैसी घटना के बाद वह शर्मिदा महसूस कर रही है, जिसमें जम्मू के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरतापूर्वक सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. एक उत्पाद के लॉन्च के दौरान यहां बुधवार को शिल्पा ने कहा, "मैं राजनेता नहीं हूं... लेकिन यह अच्छी स्थिति नहीं है. एक मां के तौर पर, मैं कह सकती हूं कि इस घटना के बाद हर बेटी वाली मां बेहद असुरक्षित महसूस कर रही होगी और उसके मन में काफी डर होगा."

'ब्लाइंड डेट' के लिए तैयार ये एक्ट्रेस, इस तरह किया है ऐलान

उन्होंने कहा, "हम लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं और दुष्कर्म के मामले में सख्त सख्त कानून बनाए जाने चाहिए." अभिनेत्री ने कहा, "एक मां और करदाता नागरिक के रूप में मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है, हालांकि जब इस तरह की घटनाओं होती हैं तो मैं बहुत शर्मिदा महसूस करती हूं."

उन्होंने कहा, "जरूर कुछ समाधान निकलना चाहिए और मुझे भरोसा है कि सरकार इस संबंध में काम कर रही है." शिल्पा ने बेबी स्टोर ममाअर्थ में काफी निवेश किया है, जो मां और बच्चे की देखभाल के लिए नैचुरल उत्पाद बनाता है. उन्होंने कहा कि उन्हें ममाअर्थ के साथ जुड़ने पर गर्व है, इसके उत्पाद टॉक्सिन फ्री हैं.

VIDEO: शिल्पा शेट्टी से खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Kathua Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com