विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

चैन की नींद सो रहे थे खिलाड़ी, शरारती धवन ने कुछ ऐसे किया नाक में दम... देखें गजब का VIDEO

आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ही एकलौती टीम है, जिन्होंने अभी तक एक मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा.

चैन की नींद सो रहे थे खिलाड़ी, शरारती धवन ने कुछ ऐसे किया नाक में दम... देखें गजब का VIDEO
शिखर धवन ने खिलाड़ियों से ऐसे किया मजाक
  • मस्ती के मूड में दिखें शिखर
  • खिलाड़ियों संग किया मजाक
  • सनराइजर्स का अगला मुकाबला कल
नई दिल्ली: आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ही एकलौती टीम है, जिन्होंने अभी तक एक मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा. लगातार 3 मैच जीतने के बाद प्वाइंट टेबल पर हैदराबाद पहले स्थान पर काबिज हो गई है. ऐसे में टीम के खिलाड़ियों का उत्साह काफी ही ऊपर पहुंच चुका है. ऐसे में सभी भी खिलाड़ियों में पॉजिटिव रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. अपना पिछला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 5 विकेट से जीतने के बाद अब अपना मुकाबला गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी. मोहाली के लिए निकली पूरी टीम फ्लाइट में कुछ मस्ती मजाक करती हुई दिखी.

आईपीएल मैचों के दौरान प्लेयर्स के हंसी-मजाक का वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं. शिखर धवन का अपने टीम मेंबर्स के नाक में दम करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. इसमें उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन और अफगानिस्तानी खिलाड़ी राशिद खान के नाम में एक कागज का टुकड़ा गुदगुदाने के लिए डाला. जिसके बाद यह फनी मोमेंट मजेदार रहा.

देखें वीडियो - 

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जा रहा है. फ्लाइट में किए गए इस मजाक में दोनों के नेचुरल रिएक्शन देखने को मिले. फिलहाल शिखर ने इससे पहले भी अपने टीममेट के साथ ऐसे ही मजाक करते हुए देखा जा चुका है.

VIDEO: 'इश्क तेरा' से कमबैक कर रहीं ऋषिता भट्ट से खास मुलाकात

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Shakib Al Hasan, Rashid Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com