विज्ञापन
This Article is From May 05, 2022

Viral Video: ईद पार्टी में सलमान खान को हग करती दिखीं शहनाज गिल, फिर यूं हाथ पकड़ कह दी ये बड़ी बात...

शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की शहनाज जैसे ही इस ईद पार्टी में सलमान खान को देखती हैं, वे बिना कुछ सोचे सीधा उन्हें गले लगा लेती हैं.

Viral Video: ईद पार्टी में सलमान खान को हग करती दिखीं शहनाज गिल, फिर यूं हाथ पकड़ कह दी ये बड़ी बात...
शहनाज गिल का सलमान खान के साथ वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

ईद हो और बॉलीवुड गलियारे में रौनक ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. ईद के इस खास मौके पर आयुष शर्मा और आर्पिता खान शर्मा ने ईद की पार्टी पर सभी बॉलीवुड सेलेब्स को न्योता दिया है. इस पार्टी में सलमान खान उनकी खास दोस्त जैकलीन फर्नांडिस, कियारा आडवाणी, कृति खरबंदा जैसे बड़े सितारे इस पार्टी की शान बढ़ाते देखे गए. इस ईद की पार्टी में चांद ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल की. इस पार्टी में सभी की निगाहें शहनाज गिल पर थीं. काले सूट में नजर आ रहीं शहनाज पर से लोगों की निगाहें हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं. वहीं भाईजान भी शहनाज को देख देखते ही रह गए. 

हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की शहनाज जैसे ही इस ईद पार्टी में सलमान खान को देखती हैं, वे बिना कुछ सोचे सीधा उन्हें गले लगा लेती हैं. इतना ही नहीं इसके बाद शहनाज सलमान खान को पकड़ अपनी कार तक ले जाती हैं. वे कहती सुनाई दे रही हैं की 'छोड़ के आओ मुझे, इसके साथ ही वे कहती हैं की पता है सलमान खान मुझे छोड़कर आने लगे हैं'

इससे पहले बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी दोनों को साथ में देखा गया था. इस पार्टी में भी दोनों ने खूब रौनक जमाई थी. बता दें की शहनाज गिल अब सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में नजर आ रही हैं. शहनाज अपना बॉलीवुड डेब्यू सलमान की फिल्म से करने जा रही हैं. दोनों 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. सोर्स की माने तो इस फिल्म के लिए शहनाज गिल मोटी फीस ले रही हैं. 

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Viral Video, Unjab Ki Katrina Kaif Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Latest Video, Shehnaaz Gill Salman Khan, Hehnaaz Gill Hugged Salman Khan, Shehnaaz Gill Eid Party, Shehnaaz Gill Car Video Viral, Eid Party, Shehnaaz Gill Salman Khan Upcoming Movie, Kabhi Eid Kabhi Diwali, Kabhi Eid Kabhi Diwali Release Date, Kabhi Eid Kabhi Diwali Shehnaaz Gill Fees, पंजाब की कैटरीना कैफ, शहनाज गिल, शहनाज गिल और सलमान खान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com