विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2020

शहनाज गिल ने 'तीस मार खान' फिल्म में कैटरीना कैफ के सीन को किया रिक्रिएट, मजेदार Video हुआ वायरल

'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने कैटरीना कैफ (Katrina kaif) की फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट किया है.

शहनाज गिल ने 'तीस मार खान' फिल्म में कैटरीना कैफ के सीन को किया रिक्रिएट, मजेदार Video हुआ वायरल
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के सीन को किया रिक्रिएट
  • शहनाज गिल का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने कैटरीना कैफ के सीन को किया रिक्रिएट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. अकसर शहनाज गिल अपने वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. लॉकडाउन में भी पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) अपने वीडियो से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में शहनाज गिल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'तीस मार खान' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के सीन को रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं. 

वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कह रही हैं, "बचाओ मुझे बचाओ, मैं हूं हुस्न की मल्लिका, महत्वपूर्ण सीन है और मेकअप लगाओ." शहनाज गिल इस वीडियो में हू-ब-हू कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की तरह एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. शहनाज के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. लेकिन बिग बॉस 13 में आने के बाद शहनाज गिल की लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे. घर में रहते हुए शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ गई थी कि उनका हैशटैग अकसर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता था. हाल ही में जस्सी गिल के साथ उनका नया सॉन्ग 'कह गई सॉरी (Keh Gayi Sorry)' रिलीज हुआ है, उनका यह सॉन्ग फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Recreate Katrina Kaif Scene, Punjab Ki Katrina Kaif Shehnaaz Gill, Katrina Kaif, Tees Maar Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com