विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

ईद पार्टी के बाद जबरदस्ती सलमान को गाड़ी तक खींच कर ले आईं शहनाज, बोलीं 'मुझे छोड़ो' तो एक्टर का जवाब सुन हैरान रह गए लोग

करिश्मा कपूर, कंगना रनौत जैसे सेलेब्स सलमान की ईद पार्टी में पहुंचे थे. वहीं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को भी पार्टी में स्पॉट किया गया.

ईद पार्टी के बाद जबरदस्ती सलमान को गाड़ी तक खींच कर ले आईं शहनाज, बोलीं 'मुझे छोड़ो' तो एक्टर का जवाब सुन हैरान रह गए लोग
शहनाज और सलमान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कल देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड सितारों में भी ईद की खुशी देखने को मिली. कई सितारों ने तो अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन सलमान खान की ईद पार्टी चर्चा का विषय बनी रही. इस दौरान कई सितारों को सलमान के घर के बाहर स्पॉट किया गया. ये सभी सितारे सलमान खान के घर ईद का जश्न मनाने पहुंचे थे. करिश्मा कपूर, कंगना रनौत जैसे सेलेब्स सलमान की ईद पार्टी में पहुंचे थे. वहीं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को भी पार्टी में स्पॉट किया गया.

शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में शहनाज का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक्टर से उन्हें गाड़ी तक छोड़ने की जिद्द करती नजर आ रही हैं. वहीं सलमान ने भी उनकी जिद्द को पूरा किया और उन्हें गाड़ी तक छोड़ने आए. वीडियो में आप सलमान को कहते हुए देख सकते हैं, "जाओ पंजाब की कैटरीना कैफ". जिसके बाद शहनाज उन्हें खींचकर अपनी गाड़ी तक ले जाती हैं और लोगों से कहती हैं, "आपको पता है सलमान सर मुझे छोड़ने आ रहे हैं". इसके बाद सलमान शहनाज को कहते हैं कि, "लेकिन गलत गाड़ी में बैठ रही हो". फिर शहनाज सलमान के गाल पर हाथ फेरती हैं और गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं. 

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है, "सलमान शहनाज को बहुत अडोर करते हैं". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "शहनाज बिलकुल अपने रूप में". तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, "बाकी बिग बॉस कंटेस्टेंट की तो जल गई होगी".

इसे भी देखें :सलमान खान ने घर की बालकनी में आकर फैन्स को दी ईद की मुबारकबाद

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Eid Party, Eid 2022, Shehnaaz Gill, Salman Khan Shehnaaz Gill, Salman Khan Shehnaaz Gill Video, Salman Khan Shehnaaz Gill Viral Video, Bollywood Eid Party, Shehnaaz Gill Latest Video, Salman Khaan Latest Video, Jacqueline Fernandez, Shah Rukh Khan, Bollywood Eid 2022, सलमान और शहनाज, सलमान और शहनाज गिल का वायरल वीडियो 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com