विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2022

मां-बाप, दोस्त नहीं सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया शहनाज ने अपना पहला अवार्ड, बोलीं- 'उसने मुझ में इतना इन्वेस्ट किया कि...'

हाल ही में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 का आयोजन किया गया था. इस अवार्ड सेरेमनी में शहनाज गिल भी पहुंची थीं. ऐसे में जब शहनाज को अवार्ड मिला तो उन्होंने फैमिली, दोस्तों और टीम को थैंक यू न कहकर एक बेहद ही खास इंसान को धन्यवाद दिया.

मां-बाप, दोस्त नहीं सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया शहनाज ने अपना पहला अवार्ड, बोलीं- 'उसने मुझ में इतना इन्वेस्ट किया कि...'
शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद
नई दिल्ली:

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शहनाज गिल को बिग बॉस के बाद खूब पॉपुलैरिटी मिली है. हर बच्चे से लेकर बूढ़े तक की जुबान पर शहनाज गिल का नाम है. शहनाज अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं. वहीं, 'सिडनाज' को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. शहनाज गिल अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूट गई थीं और वे उन्हें आज भी याद करती हैं. इस बात का सबूत देने की वैसे तो कोई जरूरत नहीं है, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहा शहनाज का एक वीडियो इस बात की गवाही देता है. शहनाज गिल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे सिद्धार्थ को याद करती नजर आ रही हैं. 

हाल ही में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 का आयोजन किया गया था. इस अवार्ड सेरेमनी में शहनाज गिल भी पहुंची थीं. ऐसे में जब शहनाज को अवार्ड मिला तो उन्होंने फैमिली, दोस्तों और टीम को थैंक यू न कहकर एक बेहद ही खास इंसान को धन्यवाद दिया. दरअसल, शहनाज ने अपना पहला अवार्ड दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया. उन्होंने कहा, "मैं अपनी फैमिली, फ्रेंड और टीम को बिल्कुल भी डेडिकेट नहीं करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है'. इसके बाद वे ट्रॉफी को देख अपना पॉपुलर डायलॉग 'तू मेरा है और मेरा ही रहेगा' बोलती हैं. शहनाज आगे कहती हैं, 'मैं एक बंदे को थैंक्यू बोलना चाहती हूं. थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए. उसने इनता मुझमें इनवेस्ट किया कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं. सिद्धार्थ शुक्ला ये तुम्हारे लिए'. 

शहनाज गिल के इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. एक ने लिखा है, सिद्धार्थ अभी होते तो वहीं बैठे होते और जोर-जोर से हंस रहे होते. खुशी से ब्लश कर रहे होते'. तो वहीं एक अन्य ने इस पल को बेहद इमोशनल कर देने वाला पल बताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill Dedicates Award To Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill Filmfare East Achievers Night 2022, Shehnaaz Gill Filmfare Award, Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill Remembers Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill Speech, Sidnaaz, Shehnaaz Gill Famous Dialogues, Tu Mera Hai Mera Hi Rahega Dialogue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com