साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े नाम हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने खूबसूरती, टैलेंट और मेहनत के दम पर अलग ही पहचान बनाई है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्मों में आने से पहले उनका सपना कुछ और था. वो एक्टिंग नहीं बल्कि क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं. लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि आज वो साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में शामिल हैं. हाल के दिनों में ये अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं.
पढ़ाई और मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर

यहां बात हो रही है तृषा कृष्णन की, जिन्होंने चेन्नई में पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कई विज्ञापनों में नजर आईं. साल 1999 में उन्होंने मिस मद्रास का खिताब जीता, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी. इसके बाद फिल्मों के ऑफर आने लगे और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
ये भी पढ़ें- नूतन का बेटा हैं बॉलीवुड का पॉपुलर विलेन, 90s में बना आदर्श पुत्र, काजोल से है खास रिश्ता
फिल्मों में मिली जबरदस्त सफलता

तृषा कृष्णन ने शुरुआत में छोटे रोल से करियर शुरू किया, लेकिन जल्द ही बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना ली. उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दीं और देखते ही देखते टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हो गईं. तृषा कृष्णन ने बॉलीवुड में भी काम किया और अलग-अलग भाषाओं में अपनी पहचान बनाई.
अफेयर्स को लेकर भी रहीं चर्चा में

तृषा कृष्णन का नाम कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ा. खासतौर पर एक सुपरस्टार के साथ उनके रिश्ते की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. हालांकि तृषा कृष्णन ने हमेशा इन खबरों को दोस्ती तक ही सीमित बताया.
करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफ

तृषा कृष्णन आज साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में शामिल हैं. एक फिल्म के लिए वो 10 से 12 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. तृषा कृष्णन के पास चेन्नई और हैदराबाद में लग्जरी घर हैं, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दिखाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं