विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

Shashi Kapoor Birthday Special: हिंदी फिल्मों में शशि कपूर ने सिर्फ इस एक्ट्रेस के साथ किया था किसिंग सीन, ये थी फिल्म

आज शशि कपूर की 80वीं जयंति हैं. आज से लगभग 40 साल पहले 1978 को रिलीज हुई 'सत्यम शिवम सुंदरम' फिल्म में शशि कपूर ने पहली बार और आखिरी बार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन किया था.

Shashi Kapoor Birthday Special: हिंदी फिल्मों में शशि कपूर ने सिर्फ इस एक्ट्रेस के साथ किया था किसिंग सीन, ये थी फिल्म
शशि कपूर की फिल्म 'सिद्धार्थ' का एक सीन
  • फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में शशि ने किया था किसिंग सीन
  • शशि कपूर ने एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ किया थी इंटिमेट सीन
  • दो अन्य अंग्रेजी फिल्मों में शशि ने किया था किसिंग सीन
नई दिल्ली: बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर कहे जाने वाले शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने कई ऐसी यादगार फिल्में की है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. शशि कपूर अपनी पीछे कई ऐसी यादें छोड़कर गए हैं, जिन्हें लोग सालों-साल याद रखेंगे. आज से लगभग 40 साल पहले साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में शशि कपूर ने पहली और आखिरी बार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन किया था. 

पढ़ें: नहीं रहे बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार शशि कपूर, कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखिरी सांस

हालांकि, हिंदी फिल्मों में रोमांस के बेताज बादशाह कहलाने वाले शशि कपूर ने कई एक्ट्रेस के साथ एक्टिंग की थी. लेकिन सिर्फ एक ही एक्ट्रेस थीं, जिनके साथ उनका किसिंग सीन हुआ. 'सत्यम शिवम सुंदरम' में फिल्म के गाने के दौरान अपोजिट रोल निभाने वाली जीनत अमान के साथ शशि कपूर ने किसिंग सीन किया था. शशि ने 'रंजीत' का तो जीनत ने 'रूपा' का किरदार निभाया था. इस फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर थे.

VIDEO: रुपहले पर्दे पर शशि कपूर का सफर


बता दें कि शशि कपूर ने हिंदी फिल्मों के अलावा दो ऐसी अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन किया था. 1972 में बनीं अंग्रेजी फिल्म 'सिद्धार्थ' में एक्ट्रेस सिमी गेरेवाल और 1967 में आई 'अ मैटर ऑफ इनोसेंट' फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस हेले मिल्स के साथ किसिंग सीन किया था. कुल तीन फिल्मों के अलावा शशि ने कभी भी किसी फिल्म में कोई भी इंटिमेट सीन नहीं दिए. 1967 में रिलीज हुई 'अ मैटर ऑफ इनोसेंट' फिल्म में शशि और हेले लीड एक्टर्स थे.

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Kapoor, Zeenat Aman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com