- शरत सक्सेना ने बनाई सॉलिड बॉडी
- 71 की उम्र में जबरदस्त ट्रांसफोर्मेशन कर देगा हैरान
- अभी 45 साल के दिखना चाहते हैं शरत सक्सेना
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शरत सक्सेना हमेशा अपनी एक्टिंग से ज्यादा जबरदस्त बॉडी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. शरत अब 71 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख कोई भी कह उठेगा कि ये 45 साल के हैं. शरत सक्सेना भी खुद के बारे में ऐसा ही ख्याल रखते हैं. शरत सक्सेना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें अपनी जबरदस्त बॉडी से फैन्स का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. फैन्स वायरल तस्वीरें पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
71 की उम्र में बनाई जबरदस्त बॉडी
शरत सक्सेना की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल हो रही हैं, जिसमें लिखा गया है, "मैं 71 साल का हो गया हूं, लेकिन मैं 45 साल की दिखने की कोशिश कर रहा हूं. एक्टर होने के नाते ये सबसे कठिन काम है." शरत सक्सेना का ये ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट है या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. हालांकि, उनकी वायरल तस्वीरें सभी को अच्छी फिटनेस के लिए जरूर प्रेरित करेंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गठीले शरीर के कारण नहीं माना गया हीरो
शरत सक्सेना ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी फिट बॉडी और गठीले शरीर के कारण किसी भी निर्देशक ने कभी एक्टर नहीं माना. बल्कि, मेशा एक फाइटर या जूनियर आर्टिस्ट की भूमिका दी. इंडस्ट्री में उन दिनों अच्छी बॉडी वाले व्यक्ति को हीरो वाला रोल ऑफर नहीं होता था. उन्हें फाइटर या विलेन का रोल ही मिलता था.
कई फिल्मों और टीवी शो में दिखा चुके एक्टिंग का जौहर
शरत सक्सेना ने कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों या टीवी शो में काम किया. लेकिन कभी भी उन्हें मुख्य भूमिका वाले रोल नहीं मिले. शरत ने विलेन, कॉमेडियन आदि के रूप में दर्शकों का मनोरंजन किया है. शरत सक्सेना ने 'साथिया', 'बागबान', 'फिर हेराफेरी', 'काला पत्थर', 'तराना', 'शान', 'शक्ति' और 'पुकार', 'फिर हेरा फेरी', 'भागमभाग', 'दे दना दन' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं