फिल्मों में किस एक्टर की बॉडी सबसे बेस्ट है, ये सवाल अगर पूछा जाए तो अधिकांश फैन्स का जवाब होगा सलमान खान. इस के बाद शायद जॉन अब्राहम, रितिक रोशन जैसे एक्टर्स का नाम जुबां पर आए. यंगर जनरेशन इस मामले में शायद टाइगर श्रॉफ का नाम भी ले सकती है. ये सही बात है कि सबसे फिट बॉडी की बात करें तो लीड एक्टर्स की ही याद आती है. लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो या तो विलेन बन कर रहे गए या सपोर्टिंग रोल में दिखे. लेकिन बॉडी के मामले में वो बड़े बड़े स्टार्स पर भारी पड़ते हैं. हम आज आपको ऐसे ही एक कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिजिक के मामले में सारे दिग्गज एक्टर्स को मात देते हैं.
ये हैं वो कलाकार
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं. वो एक्टर हैं शरत सक्सेना. शरत सक्सेना को आपने कई तरह के रोल में देखा होगा. 80 और नब्बे के दशक की फिल्मों में वो विलेन बने हुए नजर आते थे. ऊंचा लंबा कद, चौड़ी छाती, बुलंद आवाज और सख्त चेहरे वाले शरत सक्सेना ने अपनी एक्टिंग और एक्शन दोनों से लोगों को खूब इंप्रेस किया. अस्सी नब्बे के दशक वाली फिल्मों में वो कई बार अमिताभ बच्चन से मार खाते दिखे. इसके अलावा उन्होंने कुछ कॉमिक रोल्स भी किए और सपोर्टिंग किरदार में भी दिखे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिग्गज सितारों के साथ की ये फिल्में
शाहरुख खान के साथ शरत सक्सेना फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और बादशाह जैसी फिल्मों में दिखे. अक्षय कुमार के साथ वो फिर हेरा फेरी मूवी में तोतले के फेमस रोल में नजर आए. सलमान खान के साथ उन्होंने बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में काम किया. हर बार उनकी एक्टिंग की तो तारीफ हुई लेकिन उनके फिजीक पर चर्चा नहीं हुई. जबकि उनके डोले शोले भी किसी एक्शन स्टार से कम नहीं हैं. मिस्टर इंडिया, गुलाम, गुप्त द हिटेन ट्रूथ, डुप्लीकेट, सोल्जर, बागबां, फना, कृष और बजरंगी भाईजान जैसी यादगार मूवीज उनके फिल्मी सफरनामे में शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं