विज्ञापन

काम की अपील के बाद शरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, कहा- जनवरी में शूटिंग शुरू करुंगा 

पिछले दिनों शरद कपूर के बारे में खुलासा हुआ कि वह दो साल से बिस्तर पर हैं और डिप्रेशन - आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते एक्टर ने इंडस्ट्री से मदद  मांगी थी. 

काम की अपील के बाद शरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, कहा- जनवरी में शूटिंग शुरू करुंगा 
शरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर
Instagram

फिल्म 'जोश' में अपनी दमदार भूमिका से पहचान बनाने वाले अभिनेता शरद कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण अपने पालूत डॉग्स को एक एनजीओ की देखरेख में भेजते नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री और अपनी बॉलीवुड के सीनियर एक्टर्स से काम की अपील की थी. इसके बाद हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल गया है. 

शरद कपूर ने बताया हॉलीवुड फिल्म का मिला ऑफर

HT सिटी के साथ एक इंटरव्यू में शरद कपूर ने बताया कि एक साल पहले भारत लौटने से पहले उन्होंने न्यूयॉर्क में सात साल बिताए थे. 
उन्होंने कहा, "मैं पिछले सात साल से न्यूयॉर्क में रह रहा था. मैं बस एक साल पहले ही वापस आया हूं. इस वीडियो का मकसद अपने साथियों की बुराई करना नहीं था. मेरी इंडस्ट्री में मेरे अपने लोग हैं. वे मेरे परिवार की तरह हैं. मुझे पैसों की मदद की जरूरत नहीं है, और मैंने कभी इस वजह से कोई प्रोजेक्ट भी नहीं चुना है." 

शरद ने यह भी बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है, जिससे वे इस इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगे. उन्होंने कहा, "अगर हम एक-दूसरे की बुराई करते हैं तो इससे पब्लिक को भी हमारी बुराई करने का मौका मिल जाता है. मुझे पहले ही एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल चुका है, जिसे मैं जनवरी में शुरू करने जा रहा हूं. मैं बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना जारी रखूंगा. यह मेरा देश है. जैसे ही मैं दो महीने में पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा, चीजें वापस पटरी पर आ जाएंगी."

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत, घर से दूर पिया बिहरिया को बिहार जाने और छठ पूजा के लिए मनाती पत्नी, डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री

शरद कपूर ने काम की थी अपील

हाल ही में एक वीडियो में शरद ने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए बताया कि कुछ परिस्थितियों और लोगों के आरोपों ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया. उन्होंने कहा, ''जब कोई बिना किसी वजह के आप पर आरोप लगाता है, तो दुख होता ही है. मैं डिप्रेशन में चला गया था. मेरा किसी से मिलने का मन नहीं करता था और न ही काम करने का। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि मुझे आगे बढ़ना है. मैं फिल्म इंडस्ट्री से अपील कर रहा हूं कि कृपया मेरी मदद करें. मैं इस आर्थिक संकट से बाहर निकलना चाहता हूं और दोबारा काम करके कमाना चाहता हूं.''

शरद ने आगे कहा कि उन्हें सिर्फ पैसों की ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सहयोग की भी जरूरत है. उन्होंने इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों से मदद की अपील करते हुए कहा, ''मुझे सच में आर्थिक और नैतिक दोनों तरह की मदद चाहिए. इंडस्ट्री के मेरे सभी सीनियर कलाकारों, आप सभी मेरे लिए बॉस जैसे हैं. मैं आप सभी का बहुत बड़ा फैन हूं और हमेशा आपको अपना हीरो मानता आया हूं. मैं आपसे दिल से अपील करता हूँ कि कृपया मेरी मदद करें.''

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office Collection Day 11: छठी मैया की रामायण पर कृपा, 11वें दिन खूब कमाए, दूसरे संडे को धुरंधर 2 को पछाड़ा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Kapoor, Sharad Kapoor News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com