विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2020

कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने वर्कआउट करते हुए शेयर किया Video, लिखा - आप खो देते हैं या...

मशहूर डांसर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खास एक्टिव हैं और अकसर अपने वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं.

कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने वर्कआउट करते हुए शेयर किया Video, लिखा - आप खो देते हैं या...
शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने वर्कआउट करते हुए शेयर किया Video
  • शक्ति मोहन का टफ वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल
  • शक्ति मोहन का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • शक्ति मोहन ने अपने ट्रेनर के लिए लिखा खास मैसेज
नई दिल्ली:

मशहूर डांसर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खास एक्टिव हैं और अकसर अपने वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में शक्ति ने टफ वर्कआउट करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जमकर वर्कआउट करती हुईं नजर आ रही हैं. शक्ति ने इस वीडियो को बेहद प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है. शक्ति ने लिखा है- आप इसका इस्तेमाल करते हैं या आप इसे खो देते हैं. आगे वह अपने जिम ट्रेनर की तारीफ करते हुए लिखती हैं कि  इस सेशन के बारे में मेरे ट्रेनर डिनो ने यह बात कही. 

शक्ति मोहन (Shakti Mohan) के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं साथ ही उनके इस वीडियो पर उनके जिम ट्रेनर डिनोक्लिक ने भी कमेंट करते हुए लिखा- है न कभी- कभी मुझे लगता है कि मेरा नाम दिनेश नहीं ज्ञानेश होना चाहिए था ऐसा- ऐसा दर्दनाक ज्ञान देने के लिए. 

हाल ही में शक्ति मोहन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी बहन मुक्ति मोहन और खास दोस्त मौनी रॉय के साथ पुनीत पाठक की शादी और रिसेप्शन में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakti Mohan, Shakti Mohan Workout Video, Shakti Mohan Viral Video, Shakti Mohan On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com