विज्ञापन

राजस्थान की मिट्टी की खुशबू लिए 37 साल पुराना गाना, अलका-अनुराधा-कविता की आवाज, डिंपल, पूनम, अमृता सिंह ने बनाया यादगार

तीन मशहूर गायिकाओं की सुरमयी जुगलबंदी और राजस्थान की मिट्टी की खुशबू से सजा यह गीत दशकों बाद भी अपनी चमक नहीं खो पाया है. पुराने दौर की तीन बड़ी सितारों की मौजूदगी ने इसे सदाबहार बना दिया.

राजस्थान की मिट्टी की खुशबू लिए 37 साल पुराना गाना, अलका-अनुराधा-कविता की आवाज, डिंपल, पूनम, अमृता सिंह ने बनाया यादगार
अलका, कविता और अनुराधा ने मिलकर गाया था यह गाना
Social Media

1980 के दशक के आखिर और 90 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्म संगीत तेजी से बदल रहा था. लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ-साथ अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति जैसी नई आवाजें भी अपनी अलग पहचान बना रही थीं. इन तीनों गायिकाओं के बीच प्रोफेशनल मुकाबले की चर्चा अक्सर होती रही, लेकिन जब बात अच्छे संगीत की आई तो उन्होंने साथ मिलकर भी कई यादगार गाने दिए. ऐसा ही एक गीत फिल्म ‘बटवारा' का ‘थारे वास्ते रे ढोला' है, जिसे तीनों दिग्गज सिंगर्स ने अपनी आवाज से खास बना दिया. आज भी यह गाना पुराने संगीत प्रेमियों की पसंद बना हुआ है.

तीन दिग्गज गायिकाओं ने मिलकर सजाया था गीत

जे. पी. दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बटवारा' साल 1989 में रिलीज हुई थी. फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इनमें ‘थारे वास्ते रे ढोला' सबसे खास माना जाता है. इस गीत को अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति ने मिलकर गाया था. एक ही गाने में उस दौर की तीन बड़ी महिला गायिकाओं का साथ आना अपने आप में बड़ी बात थी. गीत के बोल हसन कमाल ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था.

तीन हीरोइनों पर फिल्माया गया था गाना

इस गीत में डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और पूनम ढिल्लों नजर आई थीं. तीनों अभिनेत्रियों के अलग-अलग हिस्सों को ध्यान में रखते हुए तीनों गायिकाओं ने अपनी आवाज दी. गाना राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया था, जिसमें रंग-बिरंगे राजस्थानी परिधान, रेगिस्तान और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इसकी धुन में राजस्थानी लोक संगीत का प्रभाव साफ महसूस होता है, जिसने इसे बाकी फिल्मी गीतों से अलग पहचान दिलाई. फिल्म में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना भी अहम भूमिकाओं में थे.

सोशल मीडिया पर फिर बढ़ी गाने की लोकप्रियता

पुराने गानों का ट्रेंड एक बार फिर सोशल मीडिया पर लौट आया है और ‘थारे वास्ते रे ढोला' भी इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो में खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने एक इंटरव्यू में अपने और अलका याग्निक के बीच रहे प्रोफेशनल मुकाबले का जिक्र किया था. इसके बाद यह गीत फिर चर्चा में आ गया. संगीत प्रेमी आज भी इस गाने को तीन बेहतरीन गायिकाओं की आवाज और राजस्थानी अंदाज की वजह से याद करते हैं. रिलीज के करीब 37 साल बाद भी यह गीत हिंदी सिनेमा के यादगार लोक-प्रेरित गानों में शामिल है.

यह भी पढ़ें:29 साल पुराना सदाबहार गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने भरी मिठास, माधुरी दीक्षित का छाया जादू, बना कल्ट सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dimple Kapadia, Poonam Dhillon, Amrita Singh, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com