हाल ही में अनुपम खेर ने Gen Z की एक रील को कॉपी कर एक नई रील बनाई. जिसने दर्शकों ने खूब पसंद किया.पहले इस रील को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान अभिनव बिष्ट नाम का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बनाई थी. इसके बाद लगातार लोग उनकी रील देखकर अपनी रील बना रहे हैं. यह रील किशोर कुमार के गाने 'मेरे महबूब कयामत होगी' के रीक्रिएटेड वर्जन है. अनुपम खेर भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने रील बनाई. लेकिन अब एक्टर की रील को जमकर पसंद किया जा रहा है.
150 मिलियन व्यूज
हैरान कर देने वाली बात यह है कि अनुपम खेर की रील को अब तक 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लगातार उनकी रील को पसंद कर रहे हैं. अब एक्टर ने इस रील का BTS वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, '150 मिलियन व्यूज... और गिनती अभी भी जारी है! जब हमने यह रील शूट की थी, तो हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि अकेले इंस्टाग्राम पर ही इसे 150 मिलियन व्यूज मिल जाएंगे! हमने इसे इतनी गंभीरता और मासूमियत से किया, जैसे हम अपनी जिंदगी की सबसे जरूरी फ़िल्म का क्लाइमैक्स शूट कर रहे हों.'
150 MILLION VIEWS… and still counting! ❤️🙏😂
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 5, 2026
When we shot this reel, we had absolutely no idea it would reach 150 million views on Instagram alone! We approached it with such seriousness and innocence as if we were shooting the climax of the most important film of our lives. 😄… pic.twitter.com/bGFHW761Xu
एक्टर का BTS वीडियो
उन्होंने आगे लिखा, 'सबसे मजेदार बात? बोमन ईरानी की मेकअप आर्टिस्ट, अमृता, चुपचाप बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) के पल शूट करती रहीं. और यकीन मानिए, BTS असल रील से भी ज्यादा मजेदार है! चार तथाकथित "अनुभवी" एक्टर्स को रिहर्सल करते, चर्चा करते, एक-दूसरे को सुधारते और एक साधारण सी रील को किसी राष्ट्रीय मिशन की तरह लेते हुए देखना अपने आप में एक कॉमेडी है. जो लड़की हमें शूट कर रही है और जोर-जोर से हंस रही है, वह कंगन है, जो फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रही है! आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने इसे देखा, शेयर किया, कमेंट किया और हम पर इतना प्यार बरसाया. आपके प्यार ने एक सहज, हल्के-फुल्के पल को सचमुच यादगार और हमारी जिंदगी का एक बड़ा यादगार लम्हा बना दिया है. अब आपकी बारी है... BTS देखें और खूब हंसें.'
खोसला का घोसला 2 के लिए पोस्ट
अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए रैपअप की जानकारी दी. अभिनेता ने अपनी एक अलग पोस्ट के जरिए खोसला का घोसला 2 के साथी-कलाकार बोमन ईरानी की जमकर सराहना की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर रैप-अप पार्टी की वीडियो पोस्ट की. इसमें अभिनेता बोमन ईरानी को खास मित्र और साथ काम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
अनुपम खेर ने लिखा, "खुराना साहब की फिल्म रैप. मंगलवार रात मेरे दोस्त बोमन ईरानी की फिल्म 'खोसला का घोसला-2' की शूटिंग पूरी हो गई है. एक ऐसे आदमी के बारे में क्या कहा जा सकता है, जिसके पास सब कुछ हो, टैलेंट, विनम्रता, उदारता, समझदारी और एक बड़ा दिल."
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म में अपने और बोमन ईरानी के बीच के रिश्ते को मजाकिया अंदाज में समझाते हुए लिखा, "फिल्म में हमारा रिश्ता हमारे ऑफ-स्क्रीन रिश्ते से बिल्कुल अलग है. फिल्म में, वह डराने वाले, बेरहम और कभी न भूलने वाले खुराना साहब हैं. असल जिंदगी में, वह सबसे प्यारे, दयालु और सबसे उदार दोस्तों में से एक हैं, जिनकी कोई उम्मीद कर सकता है."
बोमन ईरानी की प्रशंसा
उन्होंने बोमन ईरानी की प्रशंसा करते हुए लिखा, "बोमन के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा शानदार अनुभव रहा है. सिनेमा की उनकी समझ, तैयारी, हर छोटी-छोटी बात पर उनका ध्यान और हर सीन को और बेहतर बनाने की उनकी काबिलियत कमाल की है. वहीं, टेक के बीच, फिल्मों, जिंदगी या वर्ल्ड बिल्डिंग या शतरंज के खेल पर बात कर रहे हों, उनके साथ हर पल खुशी से भरा था."
उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म 'खोसला का घोसला 2' स्केल, इमोशन और दांव के मामले पर बड़ा है और हां, खुराना साहब भी बड़े हैं. बोमन ईरानी आप आपने अपनी काबिलियत को स्क्रिन पर और अपनी दोस्ती को मेरी जिंदगी में लेकर आए, जिसके लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद. आपके साथ फ्रेम शेयर करना हमेशा मेरे लिए खुशी की बात होती है."
प्रशांत बांगिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'खोसला का घोसला 2' साल 2006 की चर्चित कल्ट कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' का आगामी सीक्वल है. फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, दिव्या खोसला, रवि किशन और किरण जुनेजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं