विज्ञापन

कबीर सिंह का BTS वीडियो वायरल, चलती बाइक पर कैसे शूट हुआ था शाहिद-कियारा का वायरल किसिंग सीन

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का एक बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि बाइक पर फिल्माया गया उनका रोमांटिक सीन आखिर कैसे शूट किया गया था. इस मजेदार कैमरा ट्रिक को देखकर सब हैरान रह गए हैं.

कबीर सिंह का BTS वीडियो वायरल, चलती बाइक पर कैसे शूट हुआ था शाहिद-कियारा का वायरल किसिंग सीन
शाहिद और कियारा के किसिंग सीन का BTS वीडियो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

तेज रफ्तार टू व्हीलर पर कोई सीन करना कितना मुश्किल हो सकता है कभी आपने सोचा है. ऐसे सीन देखकर अक्सर ये ख्याल आ ही जाता है कि टू व्हीलर पर सीन शूट करना कितना मुश्किल होगा. खासतौर से कैमरामैन के लिए जो चलती गाड़ी पर अपने हाथों को साधे रखते होंगे ताकि सीन अच्छे से शूट हो जाए. गाड़ी भी सीधे चलती जा रही हो तो बात अलग है. अब इस सिचुएशन को थोड़ा और इंटेंस बनाते हैं. अब आप सोचिए कि गाड़ी भी चल रही है हीरो हीरोइन को एक दूसरे को किस भी करना है और कैमरामैन को भी सीन शूट करना है तो ये काम कैसे होता होगा. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के ऐसे ही एक सीन का बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है.

कबीर सिंह में था बाइक पर शाहिद और कियारा का किसिंग सीन

ट्विटर पर 29 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस सीन में आपको शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आएंगे. बाइक अपनी रफ्तार से भाग रही है. शाहिद कपूर बाइक चलाते हुए भी दिख रहे हैं और बीच में आता है किसिंग सीन. फिल्म में ये सीन देखकर दर्शकों को बड़ा एक्साइटिंग लगा होगा कि ये कैसे पिक्चराइज हुआ होगा. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीन कैसे शूट हुआ. कियारा और शाहिद जिस बाइक पर सवार हैं वो असल में रोड पर चल ही नहीं रही है. वो एक ट्रॉली से जुड़ी दिख रही है. ट्रॉली पर कैमरामैन सहित और भी लोग नजर आ रहे हैं जो पूरी शिद्दत से सीन शूट करने का काम संभाल रहे हैं.

बिहाइंड द सीन वीडियो ने खोल दी आंखें

ये बिहाइंड द सीन वीडियो देखकर फैन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि ये तो धोखा देने वाली बात है. एक फैन ने लिखा कि मुझे लग ही रहा था कि ऐसे सीन में कैमरा ट्रिक होती होगी. आज पता चल गया. एक और फैन ने लिखा कि आज पता चला कि कैमरा मैन कितनी मेहनत करते हैं. बता दें कि शाहिद कियारा की मूवी कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई थी. ये उसी फिल्म का सीन है.

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने शाहरुख खान की इस फिल्म को बताया बोरिंग, बोले- मैंने कहानी सुनते ही कर दिया था रिजेक्ट

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Kiara Advani, Kabir Singh, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com