बॉलीवुड स्टार आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाते हैं लेकिन हाल के दिनों में उनकी एक और क्वालिटी हाईलाइट हुई है. मिस्टर खान की ये क्वालिटी है उनका बेबाकपन. वह कुछ भी बात बड़े ही खुले दिल से शेयर करते हैं और इस बारे में लोड नहीं लेते कि ये बात उनकी फैमिली या बच्चों से रिलेटेड या फिर फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों से जुड़ी. कपिल शर्मा के शो पर अपने बच्चों को लेकर खुलकर बात कर सुर्खियों में छाए आमिर खान अब शाहरुख खान की एक फिल्म पर अपने कमेंट के चलते खबरों में हैं. दरअसल आमिर खान ने किंग खान की एक फिल्म को बहुत ही बोरिंग बताया था.
आमिर खान को शाहरुख खान की कौनसी फिल्म लगी बोरिंग?
आमिर खान ने जूम के साथ बातचीत में शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अपनी राय बताई थी. आमिर खान ने मास्टरपीस कही जाने वाली किंग खान की फिल्म स्वदेश को बोरिंग कहा था. आमिर ने कहा, मैंने स्वदेश करने से मना किया था. क्योंकि ये मुझे बहुत ही बोरिंग लगी थी. आमिर ने कहा, जिस वक्त हम लगान पर काम कर रहे थे तब आशु ने मुझे वो कहानी बताई थी. उस वक्त फिल्म का नाम कावेरी अम्मा था. आशुतोष ने मुझे कहानी सुनाई और ये सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला. मैं उनसे साफ साफ अपना रिएक्शन रखा. उन्होंने मुझसे पूछा तुम्हें ये कहानी कैसी लगी. मैंने कहा मैं तुम्हें अपना पहला रिएक्शन बताता हूं मैं बोर हो गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Aamir Khan Exposed SRK's So Called Masterpiece Film Swades
— Sallu Khan (@beingsallubhai_) June 1, 2026
I said no to Swades I found it very boring when he told me the story in fact let me tell you when we were making Lagaan Ashu told me this story back then its name was Kaveri Amma at that time when Ashu narrated it to… pic.twitter.com/vfEBxXeY0z
कब रिलीज हुई थी स्वदेश?
साल 2004 में आई स्वदेश को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ गायत्री जोशी, किशोरी बल्लाल लीड रोल में थे. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म भेल ही कमर्शियली इतनी बड़ी सक्सेस ना दिखे लेकिन इसे क्रिटिक्स से पसंद किया था और आज भी दर्शक सोशल मीडिया पर इस फिल्म को सपोर्ट करते नजर आए.
यह भी पढ़ें: सैयारा एक्ट्रेस की शक्ति शालिनी का वीडियो लीक, एक हाथ से पुलिस अफसर को घसीटती नजर आई अनीत पड्डा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं