विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

किचन में शाहरुख की बेटी सुहाना ने बनाया नूडल्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Photo

नए साल में बॉलीवुड के कई सुपर किड्स अब डेब्यू करने की तैयारी में है तो वहीं किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना कुछ अलग ही तरह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.

किचन में शाहरुख की बेटी सुहाना ने बनाया नूडल्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Photo
  • किचन में दिखीं शाहरुख की बेटी सुहाना
  • नूडल्स बनाती हुई आईं नजर
  • घर में छुट्टियां बिता रहीं है सुहाना
नई दिल्ली: नए साल में बॉलीवुड के कई सुपर किड्स अब डेब्यू करने की तैयारी में है तो वहीं किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना कुछ अलग ही तरह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी उनके कपड़ों को लेकर तो कभी दोस्तों के साथ देखे जाने पर, लेकिन इस बार सुहाना किचन के कुक करते हुए वायरल हो गईं. सोशल मीडिया पर सुहाना की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह नूडल्स बनाते हुए दिख रहीं हैं. फोटो को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि सुहाना लेट नाइट घर में कुछ पकाने के लिए नूडल्स को चुना.

शाहरुख की बेटी सुहाना ने पहना लाखों का लहंगा, इतने में खरीद सकते हैं एक कार

यह फोटो आपको अपने बचपन की जरूर याद दिलाएंगी, जब भूख लगने पर खुद देर रात किचन में घुसकर पकाने में लग जाते थे. कुछ ऐसा ही सुहाना को करते हुए देखा जा सकता है. मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली सुहाना की इन दिनों छुट्टियां चल रही है. इस फोटो में साफ झलक रहा कि कुकिंग करते हुए सुहाना काफी खुशदिल दिखाई दे रही हैं.
 
 

#Suhanakhan #cooking #shahrukhkhan #gaurikhan #photo #aryankhan

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanuniverse) on


Viral Photos: रिलेटिव की शादी में गॉर्जियस लुक में दिखीं शाहरुख खान की बेटी

हाल ही में शाहरुख खान ने ट्वीट करके यह खुलासा किया था कि छुट्टियों के बाद आर्यन-सुहाना के कालेज और स्कूल खुलने पर मुझे काफी बुरा लगता है. शाहरुख के 19 साल के बड़े बेटे आर्यन इस दौरान कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे हैं. हालांकि अभी अबराम भी सुहाना के ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. अबराम अभी सिर्फ 5 साल के हैं.

VIDEO: मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने खोले दिल के राज
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Suhana, Suahana Khan, Suhana Cooked Noodles In Kitchen, Suhana In Kitchen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com