विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2025

शाहरुख खान ने जीता नेशनल अवॉर्ड, तालियों और हूटिंग से गूंजा हॉल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म ‘जवान’ (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है.

शाहरुख खान ने जीता नेशनल अवॉर्ड, तालियों और हूटिंग से गूंजा हॉल
शाहरुख खान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म ‘जवान' (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है. अब तक शाहरुख ने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और देश-विदेश में कई बड़े पुरस्कार जीते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार उनके नाम हुआ है. उनके फैंस भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ‘किंग खान' को यह सम्मान मिला है.

हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब शाहरुख खान स्टेज पर अपने नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे तो वहीं हॉल में मौजूद लोगों ने चिल्लाकर अपनी खुशी जाहिर की. हालांकि शाहरुख पहले भी कई बार अपनी शानदार अदाकारी के लिए सराहे गए हैं और फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स कई बार जीत चुके हैं, मगर यह नेशनल अवॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों को एक नए मुकाम पर ले जाता है. 

इससे पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है. लेकिन राष्ट्रपति भवन में मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, जुनून और लगातार दर्शकों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा सबूत है. आने वाली फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग दीपिका पादुकोण के साथ शुरू की है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, National Award 2025, Jawan, Film Jawan, Shah Rukh Khan Jawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com